Saturday, June 7, 2025
MPPolitics

5000 करोड़ का फिर कर्ज लेगी MP सरकार, नोटिफिकेशन जारी; 42,500 करोड़ हो जाएगा कुल कर्ज

MP government will again take loan of Rs 5000 crore, notification issued; Total debt will be Rs 42,500 crore, CM Dr. Mohan Govt, CM Dr. Mohan Yadav, Administration, Kalluram News

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। 27 मार्च को तीन अलग-अलग तरीके से कर्ज लिया जाएगा। इसकी अदायगी 20, 21 और 22 साल में करेगी। वित्त विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

इससे सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, कर्मचारियों-पेंशनर्स को दिए जाने वाले 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान और अन्य विकास कार्य करेगी। इसे मिलाकर जनवरी से अब तक कर्ज बढ़कर 20,500 करोड़ रुपए हो जाएगा।

 42, 500 करोड़ का कर्ज हो जाएगा

इसे मिलाकर सरकार पर कुल 42 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। इसके पहले 37,500 करोड़ रुपए तक का कर्ज सरकार 29 फरवरी के पहले ले चुकी है। मोहन सरकार ने पिछली कैबिनेट में ऐलान किया था कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अच्छी है। सरकार RBI की गाइडलाइन के मुताबिक ही कर्ज लेती है। इसका उपयोग अधोसंरचना विकास और जनहित के कामों में किया जाता है।

फरवरी में 3 बार लिया कर्ज

  • फरवरी में मोहन यादव सरकार ने तीन बार कर्ज लिया था। मार्च में लिए जाने वाले कर्ज से ठीक एक महीने पहले 27 फरवरी को पांच हजार करोड़ रुपए का यह कर्ज अलग-अलग तीन स्वरूप में लिया गया था।
  • 27 फरवरी को 2000-2000 करोड़ और 1000 करोड़ कर्ज लिया था।
  • 6 फरवरी और 20 फरवरी को सरकार के खर्च की भरपाई के लिए कर्ज लिया गया था।
  • 20 फरवरी को भी 5 हजार करोड़ का लोन लिया था। यह लोन तीन अलग-अलग प्रोसेस से लिया गया था।
  • 6 फरवरी 2024 को अलग-अलग 1500-1500 करोड़ रुपए के कर्ज ले चुकी है।
  • फरवरी महीने में सरकार 13 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।
  • 23 जनवरी को 2500 करोड़ का कर्ज लिया था।
  • नए साल 2024 के पहले महीने जनवरी और फरवरी में लिए गए कर्ज की राशि 15500 करोड़ रुपए हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *