उज्जैन में मां ने जहर पीया, दाेनों बच्चों को भी पिलाया; महिला की मौत, बच्चे गंभीर

उज्जैन। उज्जैन में महिला ने जहर ली लिया। उसने अपने 14 साल के बेटे और 6 साल की बेटी को भी पिला दिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा है, ’किसी का दोष नहीं है। मेरे ससुराल और मायके वालों को परेशान नहीं किया जाए।’
घटना रविवार देर रात चिमनंगज मंडी इलाके में रतन एवेन्यू कॉलोनी की है। पुलिस ने बताया कि सीमा त्रिवेदी (37) ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
महिला के पिता बोले- कभी शिकायत नहीं की
सीमा के पिता बालू सिंह ने बताया कि 15 दिन दोनों बेटियां मायके में रहीं। दो दिन पहले ही सीमा ससुराल घर लौटी थी। रविवार रात 2.40 बजे नाती अक्षत का फोन आया। उसने बताया कि सीमा ने माही और उसे पानी में कुछ मिलाकर पिलाया है। खुद भी पी लिया है। मम्मी की हालत खराब हो रही है। मैंने उसे आसपास वालों को जगाने के लिए कहा। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बालू सिंह ने कहा कि सीमा का पति कमल त्रिवेदी नीमच में दिलीप बिल्डकॉन में काम करता है। बेटी ने कभी भी सुसरालवालों की शिकायत नहीं की।
रील बनाने के शौक ने ली दो छात्रों की जान

Mother drank poison and made both her children drink it In Ujjain
रात करीब 12 बजे की थी पति से बात
सीमा की शादी 2010 में कमल त्रिवेदी से हुई थी। कमल नीमच में, जबकि सीमा दो बच्चों और सास के साथ उज्जैन के रतन एवेन्यू में रह रही थी। घटना के वक्त सास घर में सो रही थीं।
चिमनगंज थाने की एसआई प्रियंका नायक ने बताया कि सीमा ने रात करीब 12 बजे पति से बात की थी। संभवतः दोनों के बीच विवाद हुआ हो। जांच की जा रही है। सीमा ने सुसाइड नोट छोड़ गई है। इसमें लिखा है- ‘मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। किसी का दोष नहीं है। मेरे ससुराल और मायकेवालों को परेशान न किया जाए।’