Sunday, June 8, 2025
MPUtility

शिवपुरी में 1 इंच से ज्यादा बारिश, ग्वालियर में बूंदाबांदी; ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा, तापमान 5.1 डिग्री  

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, कई जगह सुबह घना कोहरा छाया रहा। शिवपुरी में तो दिनभर में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई।

सोमवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। यहां दिन का पारा 5.1 डिग्री लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 4.9 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम 24.9 डिग्री, इंदौर में 26.2 डिग्री, जबलपुर में 29.4 डिग्री और उज्जैन में 23.8 डिग्री रहा।

चक्रवाती तूफान ‘मिचोंग’ का असर

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मिचोंग’ का मध्यप्रदेश के शहडोल, जबलपुर संभाग और आसपास असर होने की संभावना है। राजधानी समेत ज्यादातर जिलों में बारिश हो सकती है। ‘मिचोंग’ 5 दिसंबर को आंध्र के तट से टकराएगा।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन का कहना है कि अगले 5 से 6 दिन तक दिन में धूप और रातें सर्द रहेंगी। 11 और 12 दिसंबर को फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

More than 1 inch of rain in Shivpuri, drizzle in Gwalior; Gwalior is the coldest in the state, temperature 5.1 degrees, weather updates, MP mausam, MP weather updates, kalluram news, shivpuri, gwalior
सोमवार को नर्मदापुरम में कोहरा छाया रहा।

पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी

मध्यप्रदेश में रविवार को सबसे ठंडी रात पचमढ़ी में 13.8 डिग्री रही। खरगोन में 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम में 20.4 डिग्री रहा।

भोपाल में 7 डिग्री बढ़ा तापमान

भोपाल में एक दिन में अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक बढ़ गया। शनिवार को तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को 29.8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। इंदौर में 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पारा 28.2 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री, उज्जैन में 5.1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पारा 29.5 डिग्री और जबलपुर में 28.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *