Sunday, July 27, 2025
MPNation

भोपाल-रायसेन में मानसून जैसी बारिश, 14 जिलों में अलर्ट: बढ़ी ठिठुरन; कई जिलों में छाया कोहरा

Monsoon like rain in Bhopal-Raisen, alert in 14 districts: increased chill; Shadow fog in many districts, MP weather, Mp mausam, kalluram news, weather updates, bhopal, cold in MP
भोपाल में दिनभर कोहरा छाया रहा।

भोपाल। भोपाल में सीजन में पहली बार गुरुवार शाम अचानक मानसून जैसी बारिश होने लगी। यहां सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिनभर बूंदाबांदी के साथ कोहरा रहा। इसके साथ ही रायसेन, टीकमगढ़, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई है। प्रदेश के कई जिलों में भी कोहरा रहा। बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में शामिल हैं। पिछले 36 घंटे में 27 जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 21 जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 13 जिलों में 20 डिग्री से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Monsoon like rain in Bhopal-Raisen, alert in 14 districts: increased chill; Shadow fog in many districts, MP weather, Mp mausam, kalluram news, weather updates, bhopal, cold in MP
गुरुवार देर शाम भोपाल में तेज बारिश होने लगी।

भोपाल-ग्वालियर सीजन के सबसे ठंडे 

ग्वालियर प्रदेश में लगातार सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, भोपाल में भी तापमान में सबसे ज्यादा  7.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम था। इंदौर में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जबलपुर में सीजन में पहली बार टेम्प्रेचर 23.6 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि उज्जैन में 3 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Monsoon like rain in Bhopal-Raisen, alert in 14 districts: increased chill; Shadow fog in many districts, MP weather, Mp mausam, kalluram news, weather updates, bhopal, cold in MP
सुबह टीकमगढ़ में भी बारिश हुई।

इन शहरों में तापमान 20 डिग्री से कम

खजुराहो में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री, सागर में 16.6 डिग्री, दमोह में 17.6 डिग्री, सतना में 17.8 डिग्री, रायसेन में 17.8 डिग्री, गुना में 18.4 डिग्री, रीवा में 19.2 डिग्री और पचमढ़ी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह 13 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रतलाम-सागर में बिजिबिलिटी 50 मीटर 

  • रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रतलाम और सागर में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। खजुराहो में 100 मीटर, दतिया, सतना और टीकमगढ़ में 200 मीटर, ग्वालियर में 300 मीटर, भोपाल में 400 मीटर, उज्जैन, दमोह एवं रीवा जिलों में 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही।
  • भिंड, मुरैना, दतिया में रहा घना कोहरा।
  • भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवारी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सागर में मध्यम कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सतना, आगर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर में मध्यम कोहरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *