मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार कल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए रामनिवास रावत लेंगे मंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार होगा। इसमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत मंत्री बनाए जाएंगे। राजभवन में सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
रविवार शाम सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में जानकारी दी।
फिलहाल, प्रदेश मंत्रिमंडल में चार खाली पद खाली हैं। वर्तमान में डॉ. मोहन सरकार में 30 मंत्री हैं। मंत्रिमंंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। रावत को मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता छोड़नी होगी।
Mohan cabinet expansion tomorrow
श्योपुर जिले के विजयपुर से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत रविवार को गणेश कॉलेज में भागवत कथा के बाद शाम करीब 6 बजे समर्थकों के साथ भोपाल के लिए रवाना हो गए।
रामनिवास रावत ने मीडिया से चर्चा नहीं की। उनके समर्थक उनके मंत्री बनने और शपथ ग्रहण के लिए भोपाल जाने की बात कह रहे हैं।

Mohan cabinet expansion tomorrow
30 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुए थे रावत
श्योपुर की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और बीजेपी जॉइनिंग टोली के मुखिया नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में श्योपुर में पार्टी की सदस्यता ली थी।
वर्तमान में मंत्रिमंडल में कितने मंत्री
3 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद पर डॉ. मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा का चयन किया गया। इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली। 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद 30 दिसंबर को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था।
Mohan cabinet expansion tomorrow