विधायक ने किया 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

सिरोंज (रवि रघुवंशी)। सिरोंज तहसील के मुगलसराय में विधायक उमाकांत शर्मा ने शनिवार दोपहर करीब चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। विधायक ने ग्रामीणों से स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के साथ समृद्धिवान बनाने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम पंचायत स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श स्थापित करेगी, उसे विधायक निधि से पांच लाख रु का पुरस्कार मिलेगा।
विधायक ने कहा कि मुगलसराय के हाट बाजार को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से शासकीय पट्टे अथवा अन्य माध्यम से हाट बाजार के स्थाई निर्माण करने की भी आवश्यकता जताई। इसके अलावा, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और पार्क निर्माण की भी बात कही।
MLA performed Bhoomi Pujan and inauguration of development works worth Rs. 4 crores In Sironj
मुगलसराय को तहसील बनाने की मांग
उन्होंने कहा कि राजपुर को मिलाकर इस क्षेत्र को तहसील बनाई जा सकती है। व्यापार के लिए उपमंडी को भी स्थापित किए जाने की संभावनाएं हैं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मजरे टोलों तक पहुंच के लिए 38 सड़कों की स्वीकृत हुई है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष हमीर सिंह यादव, संजीव माथुर, जितेंद्र बघेल, वीरेंद्र पालीवाल, मंडल अध्यक्ष झार सिंह दांगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह दांगी एसडीएम हर्षल चौधरी सहित वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
MLA performed Bhoomi Pujan and inauguration of development works worth Rs. 4 crores In Sironj
छात्रावास का लोकार्पण कर छात्राओं से संवाद
विधायक ने नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का लोकार्पण कर स्कूली छात्राओं से संवाद भी किया।
भूमि पूजन एवं लोकार्पण के बाद विधायक उमाकांत शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों की शिकायतें सुनकर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
MLA performed Bhoomi Pujan and inauguration of development works worth Rs. 4 crores In Sironj