पथरिया भाजपा मंडल की विधायक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- अधिक सदस्य बनाएं

सिरोंज (रवि रघुवंशी)। विदिशा जिले के सिरोंज में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर होटल श्री श्याम बिहारी पैलेस में कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयाेजित की गई। इसमें भाजपा शक्ति केन्द्रों के संयोजक, प्रभारी व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधायक हरिसिंह सप्रे ने कहा कि पार्टी का महा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। गांव में घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। साथ ही, भाजपा की सदस्यता दिलाएं।
मंडल में प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। अभियान के विधानसभा प्रभारी सीताराम सैनी ने बैठक को संबोधित कर ग्रामवार कार्ययोजना बनाकर कार्यकर्ता मिल जुलकर कार्य करने की बात कही। बैठक को मंडल अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री अरविंद रघुवंशी ने किया।
MLA of Patharia BJP Mandal took meeting in BJP membership campaign
विधायक ने अपने रेपरल कोड से सदस्य बनाया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अंकित साहू, राकेश शर्मा, सरंपच सुरेन्द्र रघुवंशी, कपिल चौहान, रजत विश्वकर्मा, हरगोविंद बघेल, संजू रघुवंशी, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
MLA of Patharia BJP Mandal took meeting in BJP membership campaign