Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

मंत्रियों को आज हो सकता है विभागों का बंटवारा, CM डॉ. यादव ने शाह-नड्‌डा से की मुलाकात

Ministers may get distribution of portfolios today, CM Dr. Yadav met Shah-Nadda, kalluram news, MP news, MP cabinet portfolio distribution, MP updates, politics
शुक्रवार को दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज यानी शनिवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। देर शाम वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिलने पहुंचे थे। दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद सीएम शनिवार सुबह वे भोपाल लौट आए हैं।

डॉ. मोहन खंडवा के हनुवंतिया पहुंचे। यहां से शाम को सिंगाजी पहुंचकर दर्शन पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम हनुवंतिया में करेंगे।

माना जा रहा है कि भोपाल लौटने के बाद मंत्रियों को विभाग बंटवारे का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही उज्जैन में मंत्रिमंडल की बैठक की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा 9 बजे प्राइवेट विमान से दिल्ली रवाना हुए थे।

1 जनवरी को भोपाल आ सकते हैं शाह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2024 को साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ‘बीजेपी के संकल्प पत्र 2023 में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का वादा किया गया था। इस व्यवस्था में अलग आवेदन किए बिना रजिस्ट्री के 15 दिन में खरीदार के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा। खसरा-नक्शा में भी तुरंत सुधार हो सकेगा।’

सिंघार का तंज- दिल्ली का इंजन ही चलता दिख रहा

डॉ. मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ था। 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके पांच दिन बाद भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘CM के चयन का फैसला 10 दिन में, मंत्रिमंडल का फैसला 12 दिन में, अब विभागों के बंटवारे में देरी और खींचतान जारी है।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर प्रदेश के नए नवेले मुख्यमंत्री को कोई अधिकार दिया भी गया है कि नहीं, या सारे फरमान दिल्ली दरबार से जारी हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में दिल्ली का इंजन ही चलता दिखाई दे रहा है।’

कब क्या हुआ?

  • 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।
  • 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का चयन किया गया।
  • इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली।
  • इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
  • मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *