Sunday, July 27, 2025
MPCRIME

इंदौर में मंत्री विजयवर्गीय के करीबी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़, आग लगाई

Minister Vijayvargiya's close aide shot dead in Indore, vandalized the house of the accused, set it on fire, Indore, Kalluram New, Today Updates, Crime, BJP News
मोनू राणे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था।

इंदौर। इंदौर में शहरी विकास एवं आवासी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भाजपा युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष भी था। वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे चिमनबाग चौराहे की है। बताया जाता है कि पीयूष और अर्जुन ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। मौके पर मौजूद साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया- मोनू रविवार शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। देर रात मोनू अपनी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान हमला किया गया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

Minister Vijayvargiya’s close aide shot dead in Indore

जानकारी लगते ही पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंचे। मोनू के समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर, सामान को आग लगा दी।

Minister Vijayvargiya's close aide shot dead in Indore, vandalized the house of the accused, set it on fire, Indore, Kalluram New, Today Updates, Crime, BJP News
वारदात के बाद मोनू राणे के समर्थकों ने आरोपियों के घर आग लगा दी।

भगवा यात्रा के बारे में पूछा, कर दिया फायर

पता चला है कि मोनू कल्याणे हर साल भगवा यात्रा निकालता था। शनिवार रात भी वह इसी की तैयारी में इलाके में बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इस बीच, पीयूष और अर्जुन बाइक से पहुंचे। उन्होंने मोनू से पूछा- रैली का समय क्या है? कितने लड़के लेकर आना है? इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल से मोनू पर दो फायर कर दिए। गोली लगते ही मोनू नीचे गिर गया।

Minister Vijayvargiya’s close aide shot dead in Indore

पार्टी में बढ़ते कद की वजह से रंजिश
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन उषा फाटक इलाके के रहने वाले हैं। मोनू भी इनके पड़ोस में रहता था। वे भाजपा में मोनू के बढ़ते कद से रंजिश रखते थे। दोनों आरोपियों पर कई केस भी दर्ज हैं। मोनू के परिवार में बड़े भाई सोनू, माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।

आरोपियों के घर में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

वारदात के बाद मोनू के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें लिखा है- ‘बदला अभी बाकी है।’ वीडियो में मोनू के समर्थक आरोपियों के घर के अंदर घुसे और तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। यहां रखे सामान में आग भी लगा दी। इस दौरान आरोपियों के परिजन घर पर नहीं थे।

Minister Vijayvargiya’s close aide shot dead in Indore

मंत्री विजयवर्गीय बोले- इंदौर में लॉ एंड ऑर्डर बढ़िया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की हत्या की है। इसमें पुलिस क्या कर सकती है? दोनों के बीच के झगड़ों की जानकारी मुझे नहीं है। यहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बढ़िया है। 10-20 मर्डर हुए हों, ऐसा कहीं नहीं है। कोई गैंगवार चल रहा हो, ऐसा तो कहीं नहीं है शहर में। मोनू पार्टी का बहुत अच्छा कार्यकर्ता था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *