Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

मंत्री राकेश सिंह बोले- कांग्रेस में मची भगदड़, जबलपुर में कहा- दिग्विजय सिंह की यात्रा तीव्र होनी चाहिए

Minister Rakesh Singh said - There was a stampede in Congress, said in Jabalpur - Digvijay Singh's journey should be intense, Jabalpur, Kalluram News, Rakesh Choudhary, Today Updates, Politics, Loksabha Election 2024
जबलपुर में मंत्री राकेश चौधरी ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

जबलपुर। जबलपुर में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी  के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले नेताओं को लेकर कहा कि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। जो भारतीय जनता पार्टी जॉइन नहीं कर रहे, वो किसी न किसी रूप में मन मार कर कांग्रेस में हैं। उन्हें भी लग रहा है कि वो भाजपा के सदस्य बन जाएं। आज हर दल का नेता जो कि देश में विकास चाहता है, जिनमें शिष्टाचार है, वो भाजपा में आना चाहता है।

दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर भी साधा निशाना
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की पदयात्रा तीव्र गति से होना चाहिए। मध्यप्रदेश में वो घूमें…। कहावत है कि जहां-जहां कदम पड़े संतन के, तहां-तहां बंटाढार, तो दिग्विजय सिंह जहां-जहां जाएंगे, वहां कांग्रेस की स्थिति बंटाढार जैसी होगी।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील तिवारी भी मौजूद रहे।

मंगलवार को जेपी नड्डा का जबलपुर दौरा

2 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर आएंगे। इस पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि उनके दौरे से न सिर्फ जबलपुर, बल्कि समूचे महाकौशल के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी। नड्डा यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। साथ ही, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *