10वीं MP बोर्ड में मंडला की अनुष्का अग्रवाल टॉपर, मेरिट में 82 में से 45 लड़कियां; 41.9 फीसदी स्टूडेंट्स फेल

Mandla’s Anushka Aggarwal topper in 10th MP Board, 45 out of 82 girls in merit; 41.9 percent students failed, MP Board 10th Result, Kalluram News, Today Updates, Utility
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने बुधवार को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
इस साल 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 41.9% स्टूडेंट्स फेल हो गए। यह पिछले साल से 5.19 प्रतिशत कम है। मेरिट में 82 स्टूडेंट्स हैं। इनमें 37 छात्र और 45 छात्राएं शामिल हैं।
नाम | स्थान | जिला |
अनुष्का अग्रवाल | पहला | मंडला |
रेखा उबारी | दूसरा | कटनी |
इशिता तोमर | दूसरा | आगर मालवा |
स्नेहा पटेल | दूसरा | रीवा |
सौरभ सिंह | तीसरा | सतना |
सबसे ज्यादा नरसिंहपुर में 81.02% बच्चे पास
सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छा रिजल्ट नरसिंहपुर जिले का रहा। यहां 81.02% बच्चे पास हुए हैं। दमोह का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 39.14% बच्चे पास हुए हैं। इसी तरह, प्राइवेट स्कूलों में दमोह ने ही सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। 80.05% बच्चे पास हुए। प्राइवेट स्कूलों में भिंड में सबसे कम 46.75% रहा।

9.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
इस साल 9.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,868 सेंटर बनाए गए थे। 2024 में 9 लाख 65 हजार हजार छात्रों परीक्षा दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं।

10वीं में भी छात्राएं हमेशा अव्वल
10वीं में भी पिछले 5 साल में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर परफॉर्म किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अनुसार साल 2019 में लड़के जहां 59.15 प्रतिशत पास हुए तो लड़कियों की यही संख्या 61.32 रही। वहीं, हमेशा की तरह साल 2023 में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 66 से अधिक रहा। जबकि छात्र 2023 में 60 प्रतिशत से अधिक पास हुए। इस साल कुल रिजल्ट 63.29 रहा था।
ऐसे देखें रिजल्ट
- MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- माशिमं के MPBSE MOBILE APP पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।