भोपाल में मिला नर कंकाल, थाने का घेराव, परिजन बोले- हत्या कर शव फेंका

भोपाल। भोपाल में शुक्रवार रात युवक का एक नर कंकाल मिला। शिनाख्त के बाद परिजन ने शनिवार दोपहर थाने का घेराव कर नारेबाजी की। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। परिजन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
मृतक की पहचान छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ग्राम खेजड़ा निवासी सूरज सिंह रायकवार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। मृतक के बेटे के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
Male skeleton found in Bhopal police station surrounded
छोला मंदिर थाना टीआई सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि बॉडी डिकंपोज हो चुकी है। कीड़े-मकोड़े भी खा गए होंगे।
मृतक के बेटे का कहना है कि 29 जुलाई को 50 वर्षीय पिता की सूरज सिंह की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वह 28 जुलाई की रात से लापता थे। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। इस दौरान पुलिस के सामने अनहोनी की आशंका भी जताई थी। मोहल्ले में रहने वाले संदेहियों के नाम भी बता दिए थे। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो पिता जिंदा होते।
Male skeleton found in Bhopal police station surrounded
कपड़े और चप्पलों से हुई पहचान
टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया- ग्राम महोली के जंगल में शुक्रवार रात नर कंकाल मिला था। पास ही कपड़े व चप्पल पड़ी थीं, जिससे उसकी पहचान की जा सकी। मृतक के बेटे अजय ने पिता की शिनाख्त की थी। शनिवार को हमीदिया की मर्चुरी में बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Male skeleton found in Bhopal police station surrounded
बेटे ने कहा- 5 युवकों ने की है पिता की हत्या
सूरज रायकवार के बेटे अजय के मुताबिक ग्राम खेजड़ा में रहते हैं। पिता खेती किसानी करते थे। रिश्तेदार ने प्रेम-प्रसंग के चलते गांव की एक लड़की को साथ रख लिया था। इससे लड़की पक्ष के लोगों ने विवाद किया था। पिता ने रिश्तेदार का साथ दिया था। इसी रंजिश के चलते छोटू नाम के लड़के ने पिता की हत्या की धमकी दी थी।
उसने कॉल कर बुआ को भी पिछले दिनों धमकी दी थी। पिता 28 जुलाई की रात घर से बिना बताए निकले थे। गांव में ही लगे सीसीटीवी में वह बाइक सवार युवक के साथ जाते दिखे। इसके बाद नहीं लौटे। शिकायत के साथ संदेही के फुटेज, दूसरे संदेही छोटू का नाम पुलिस को बताया उसे हिरासत में नहीं लिया गया।
थाना प्रभारी नागर ने कई बार फटकार लगाकर चलता कर दिया। करीब 5 दिन पहले पुलिस ने चुन्नी नाम के छोटू के साथी को हिरासत में लिया, लेकिन छोड़ दिया। अब भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।
Male skeleton found in Bhopal police station surrounded