Thursday, February 5, 2026
MPNationPolitics

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, दो पायलेट समेत पांच की मौत; बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's plane crashes and killing five people
क्रैश के बाद प्लेन में आग लग गई।

बारामती: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेअप्रोच त 5 लोगों की जान चली गई। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे पर फिसल गया। ब्लास्ट के बाद प्लेन में आग लग गई।

पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया, तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar’s plane crashes and killing five people

दोबारा कोशिश में फिसला विमान

विभाग के मुताबिक पहली कोशिश में नाकाम रहने के बाद रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। पता चला है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में विमान उड़ान पर नहीं था।

घटना के बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आज स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी है। राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। घटना के बाद पवार के समर्थक अस्पताल पहुंच गए।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's plane crashes and killing five people
प्लेन क्रैश के बाद मलबा फैल गया।

हादसे में इनकी जान गई 

  • अजित पवार- उपमुख्यमंत्री
  • एचसी विदिप जाधव, अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी
  • कैप्टन सुमित कपूर- पायलट
  • कैप्टन शांभवी पाठक- पायलट
  • पिंकी माली- फ्लाइट अटेंडेंट

VSR वेंचर्स का बयान – रनवे नहीं देख पाया पायलट 

अजित पवार जिस कंपनी के प्लेन में सवार थे, उस VSR वेंचर्स ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है- ‘पायलट रनवे नहीं देख पाया था। उसे करीब 16 हजार घंटे फ्लाइंग का अनुभव था। को-पायलट को करीब 1500 घंटे फ्लाइंग का अनुभव था। विमान में तकनीकी खराबी नहीं थी। एयरलाइन के पास अभी भी सात और विमान हैं। हम उन्हें ग्राउंड नहीं करने जा रहे हैं। DGCA विमानों की जांच कर रहा है।’

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar’s plane crashes and killing five people

AAIB की टीम हादसे की जांच करेगी

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गई है, ताकि दुर्घटना वाली जगह का मुआयना कर जांच की जा सके। एक टीम दिल्ली में VSR वेंचर्स के ऑफिस में भी पहुंची है। वहां प्लेन के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's plane crashes and killing five people
प्लेन क्रैश के बाद आग लग गई।

महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बुधवार को राज्य में स्कूल-कॉलेज समेत सभी संस्थानों में छुट्टी घोषित की है। साथ ही, तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। पवार के अंतिम संस्कार का फैसला उनके परिवार से सलाह लेने के बाद किया जाएगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साथी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में जान गई, उसकी जांच की जाएगी।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's plane crashes and killing five people
हादसे के बाद इंजिन दूर गिरा।

पीएम मोदी ने जताया दुख

अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम ने CM देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने X पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's plane crashes and killing five people
हादसे के बाद पीएम ने ये तस्वीर साझा की।

ग्रामीण बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ

बारामती एयरपोर्ट के पास प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था। मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar’s plane crashes and killing five people

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *