रेलकर्मी, बेटे मर्डर के संदेही बेटी और उसके बॉयफ्रेंंड की लोकेशन कटनी में मिली, CCTV में रिकॉर्ड

जबलपुर। जबलपुर में मिलेनियम कॉलोनी में रेलकर्मी और उसके बेटे की हत्या के संदेही रेलवेकर्मी की बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार हैं। उनकी लोकेशन कटनी में मिली है। यहां सीसीटीवी में दोनों नजर आए हैं। इधर, शनिवार को तीन डॉक्टरों की टीम ने पिता-पुत्र के शव का पीएम किया। शाम को पिपरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शुक्रवार को रेलकर्मी राजकुमार विश्वकर्मा (52) और तनिष्क (8) का शव सरकारी आवास में मिले थे। तनिष्क का शव फ्रिज में मिला था। वारदात के बाद से पड़ोस में रहने वाला मुकुल सिंह और राजकुमार की 14 साल की बेटी फरार है। पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे। दोनों इसमें नजर आए हैं। पुलिस को दोनों पर ही शक है।

हत्या के बाद 4 घंटे घर पर ही रहे दोनाें
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल अस्पताल में पीएम के बाद दोनों के शव परिजन का सौंप दिए। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सिर पर भारी वस्तु से वार किया है। तनिष्क की भी हत्या के बाद शव को फ्रिज में रखकर करीब चार घंटे तक दोनों घर पर ही रहे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहले मुकुल और फिर मृतक की लड़की कॉलोनी से बाहर निकल जाती है।
कटनी में मिली आखिरी लोकेशन
एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकुल सिंह रेड एक्टिवा में सवार होकर कॉलोनी से बाहर निकाला। उसके साथ बैग भी था। कुछ देर बाद मृतक की लड़की भी बाहर निकली। कुछ दूर आगे जाकर दोनों एक्टिवा से रेलवे स्टेशन, रसल चौक, शास्त्री ब्रिज होते हुए मदन महल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां एक्टिवा खड़ी करके ऑटो से आईएसबीटी बस स्टैंड तरफ चले गए। दोनों बस से कटनी रवाना हो गया। दोनों की आखिरी लोकेशन कटनी में मिली है। पुलिस की टीम कटनी रवाना हो गई है।
सिर और गर्दन में भी फ्रैक्चर
दोनों के सिर में भारी वस्तु और धारदार हथियार के निशान हैं। इसके चलते सिर और गर्दन में फ्रैक्चर भी है। हत्या के बाद पॉलिथीन से बांधा गया है। तनिष्क के शव को फ्रिज में रखने के कारण उसमें अकड़न भी आ गई थी। मौत 24 घंटे पहले हो चुकी थी।