Tuesday, March 24, 2026
MP

भोपाल में रिटायर्ड IAS के घर मेंटेनेंस के दौरान लिफ्ट गिरी, कर्मचारी की मौत

भोपाल। भोपाल में रिटायर्ड IAS प्रभांशु कमल के घर हुए हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। शनिवार शाम यहां मेंटेनेंस के दौरान लिफ्ट गिर गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर सिंह ने बताया कि राजकुमार चौहान (38) निवासी माता मंदिर मजदूरी करता था। कंफर्ट लेक चालेट कॉलोनी में स्थित प्रभांशु कमल के बंगले में शनिवार को लिफ्ट मेंटेनेंस का काम चल रहा था। चानक लिफ्ट गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

लिफ्ट से युवक को निकालने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *