Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

लेडी पुलिस को मिलीं 250 स्कूटी, CM शिवराज बोले- पुलिस फोर्स में 30% बेटियों की भर्ती होगी

भोपाल।  महिला पुलिस कर्मियों को सरकार की ओर से  250 टू व्हीलर्स दी गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ महिला पुलिसकर्मियों की टू व्हीलर रैली को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस फाेर्स में तीस फीसदी बेटियों की भर्ती करूंगा। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए महिला पुलिसकर्मियों को 250 दोपहिया वाहनों की चाबियां सौंपी गईं। 

इस मौके पर सीएम ने कहा कि कई बार पुरुष प्रधान समाज से मन दुख से भर जाता है। कोई बेटी गोली-बिस्कुट लेने दुकान पर जाएं और वह दुकानदार ही उससे अश्लील हरकत करे, हर जगह आप पुलिस नहीं बिठा सकते। यह दृष्टिकोण कब बदलेगा, हमने कई प्रयास किए। आप जानते हैं कि कोई किसी बहन के साथ अन्याय हो और वह थाने में जाए, तो पूछताछ करने वाले पुरुष हों तो, इसलिए मैंने तय किया कि 30% पुलिस फोर्स में बेटियों की अनिवार्य की जाएगी। हालांकि यह फैसले से कई पुलिस अधिकारी विरोध में थे। 

CM शिवराजसिंह चौहान ने कहा, बहन-बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को मध्यप्रदेश में फांसी देने का फैसला किया, उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाए। जब तक मां, बहन-बेटियों को बराबरी पर लाकर खड़ा नहीं कर देते, चैन की सांस नहीं लेंगे। यह तो मेरा संकल्प है, उसमें सुरक्षा सबसे बड़ा संकल्प है। आज जब हमारी बेटियां निकलेंगी, तो यह अहसास कराएंगे की चिंता मत करो, हम तुम्हारे साथ हैं। आत्मविश्वास आएगा, अपराधियों में भय पैदा होगा। महिलाओं के प्रति अपराधों को हम पूरी तरह से नियंत्रित करेंगे।

आधुनिक संसाधनों से सशक्त होगा पुलिस विभाग- गृहमंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर होगी। पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।

950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क होगी मजबूत

प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित 950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने में इन दोपहिया वाहनों से मदद मिल सकेगी। इसके बाद स्टेडियम के मुख्य द्वार से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दोपहिया वाहनों को सीएम शिवराज ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वाहन रैली भोपाल के विभिन्न मार्गों से निकली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *