Sunday, June 8, 2025
CRIMEMP

भोपाल में ज्वेलर के घर एक करोड़ की लूट, महिला को चाकू अड़ाकर पीटा; तीन को पकड़ा

Jeweler's house worth Rs 1 crore looted in Bhopal, woman beaten with a knife; caught three, crime, kalluram news, robbery, bhopal
मौके पर खोजी कुत्ते के साथ पुलिस भी पहुंच गई।

भोपाल। भोपाल की अरेरा कॉलोनी में बुधवार रात ज्वेलर के घर एक करोड़ रुपए की लूट हो गई। तीन बदमाश पेंट करने की मशीन रखने के बहाने घर में घुसे थे। आरोपियों ने घर में महिला के गले पर चाकू अड़ा दिया। मारपीट की। फिर रुपयों से भरा बैग और सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए।

घर के सामने मौजूद बंगले के गार्ड ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। बाकी दो आरोपी भाग गए। नकदी और जेवर भी वहीं छोड़ गए। पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा है।

घटना अरेरा कॉलोनी में बुधवार रात 7:30 बजे की है। यहां मकान नंबर ई 4/237 में ज्वेलर सुशील उर्फ सुनील धनवानी रहते हैं। उनकी न्यू मार्केट में अनमोल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सुनील के घर रिनोवेशन और पेंटिंग का काम चल रहा था। रात में सुनील की पत्नी कीर्ति धनवानी घर में अकेली थीं।

गेट खोलते ही टूट पड़े बदमाश

तीन बदमाश पेंटिंग की मशीन रखने के बहाने आए। गेट खोलते ही एक बदमाश ने महिला को लात मारी। इससे वह गिर गई। दोनों बदमाशों ने चाकू अड़ा दिया। महिला की पिटाई की और घर के अंदर ले गए। महिला से लॉकर की चाबी मांगी। नहीं देने पर उसे पीटा। बदमाश महिला के जेवरात और पास ही रुपयों से भरे बैग लेकर भाग गए।

Jeweler's house worth Rs 1 crore looted in Bhopal, woman beaten with a knife; caught three, crime, kalluram news, robbery, bhopal
पुलिस ने तीन संदेहियों काे हिरासत में लिया है।

गार्ड ने हिम्मत दिखाकर एक को पकड़ा

इसी घर के सामने वाले बंगले में दो गार्ड तैनात हैं। उन्होंने तीनों लुटेरों को भागते देखा। उन्हें शक हुआ, तो आरोपियों को दबोचने की कोशिश की। एक लुटेरे को दबोच लिया। दो आरोपी रुपयों से भरा बैग छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस ने बाकी दो संदेही भी पकड़ लिए।

आरोपियों ने की थी रेकी

सुनील धनवानी ने बताया कि उन्होंने एक जमीन बेची थी। इसी के 90 लाख रुपए घर में रखे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्वेलर की लाइफस्टाइल से पूरी तरह वाकिफ थे। उन्होंने वारदात से पहले रेकी की थी।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक पकड़ा गया संदेही घर के पास में ही पान की दुकान चलाता है। आशंका है कि आरोपी पूरी तरह ज्वेलर से परिचित थे। पुलिस ने लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *