इंदौर-अयोध्या वीकली ट्रेन 10 फरवरी से चलेगी, शेड्यूल जारी; 23 घंटे में पहुंचेगी अयोध्या
इंदौर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद इंदौर-अयोध्या-इंदौर आस्था स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया। वीकली ट्रेन 23 घंटे 10 मिनट में इंदौर से अयोध्या पहुंचाएगी। नई ट्रेन के लिए सिर्फ एक ही रैक मिला है यानी यही ट्रेन आना-जाना करेंगी।
मुख्य रूप से ट्रेन का रतलाम, उज्जैन, भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना और झांसी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा।
पहली ट्रेन इंदौर से 10 फरवरी को रवाना होगी। यही ट्रेन 12 फरवरी को इसी रूट से इंदौर के लिए वापस रवाना होगी। इसकी एवरेज स्पीड जाते समय 48 किमी प्रति घंटा होगी। वापसी में 50 किमी की स्पीड रहेगी।
फरवरी में ट्रेन का शेड्यूल, कुल 6 फेरे
कहां से कहां | रवानगी | वापसी |
इंदौर से अयोध्या | 10, 17, 24 फरवरी (शनिवार) | 12, 19, 26 फरवरी (सोमवार) |
इंदौर से दोपहर 1 बजे चलेगी
ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना होगी। पहले ट्रेन रतलाम जंक्शन जाएगी। वहां से घूम कर उज्जैन पहुंचेगी। इसके बाद आगे के लिए रवाना होगी। रविवार दोपहर 12.10 अयोध्या पहुंचेगी। वापसी के लिए हर सोमवार रात 9.50 बजे रवाना होगी। मंगलवार रात 8.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।
यहां रहेगा स्टॉपेज
- इंदौर से रवानगी, स्टॉपेज- रतलाम, नागदा जंक्शन, उज्जैन, मक्सी, बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या। वापसी में भी यही स्टॉपेज रहेंगे।
भोपाल नहीं जाएगी ट्रेन
शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन भोपाल मुख्य स्टेशन नहीं जाएगी। भोपाल से अयोध्या के लिए जाने वाले यात्रियों को बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से ट्रेन पकड़नी होगी।
ट्रेन नंबर – 09309 इंदौर-अयोध्या धाम-इंदौर आस्था स्पेशल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
इंदौर 13.00
रतलाम 14.50 15.00
नागदा जं. 15.58 16.00
उज्जैन 17.25 17.35
मक्सी 19.00 19.05
संत हिरदाराम नगर(बैरागढ़) 21.20 21.25
बीना 00.15 00.25
झांसी 02.30 02.35
ओरई 4.00 4.02
कानपुर सेंट्रल 06.35 6.40
लखनऊ 08.50 9.00
अयोध्या धाम 12.10
………………………………………………………………………..
ट्रेन नंबर – 09309 इंदौर-अयोध्या धाम-इंदौर आस्था स्पेशल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
अयोध्या धाम 21.50
लखनऊ 01.00 01.10
कानपुर सेंट्रल 02.30 02.35
ओरई 04.18 04.20
झांसी 06.00 06.05
बीना 08.40 08.45
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) 12.50 12.55
मक्सी 14.50 14.55
उज्जैन 15.35 15.45
नागदा 16.50 16.52
रतलाम 17.35 17.45
इंदौर 20.05