शिवपुरी में लोगों ने युवक को सड़क पर पटका, मारे लात–घूंसे और डंडा, पुलिस का सायरन सुन भागे आरोपी

शिवपुरी। शिवपुरी में कुछ लोगों ने युवक को सड़क पर पटक दिया। उसे जमकर डंडे, लात-घूंसे मारे। करीब 10 मिनट तक आरोपी बेरहमी से पीटते रहे। युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुन आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां मौजूद लोग उसे देखते रहे, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। पीड़ित मानिसक विक्षिप्त बताया जा रहा है।
घटना शनिवार रात फिजिकल इलाके में बाबू क्वार्टर तिराहे की है। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो रविवार को सामने आया।
In Shivpuri people threw a young man on the road cruely
कार पर पत्थर मारने से भड़के थे आरोपी
घायल युवक की पहचान आरिफ खान, निवासी घोसीपुरा के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि आरिफ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह इधर-उधर घूमता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अतुल भोगरा और राजेंद्र राठौर तिराहे के पास स्नूकर पूल में खेलने आए थे। उन्होंने अपनी कार कमलागंज इलाके में पार्क कर दी। इसी दौरान आरिफ ने कार में पत्थर मार दिया। जब कार पर पत्थर मारने की जानकारी मिली, तो उन्होंने भागकर आरिफ को पकड़ा और बेरहमी से पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के कुछ युवकों के रूप में की गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया।

In Shivpuri people threw a young man on the road cruely
पिता की मौत के बाद बिगड़ी मानसिक स्थिति
घायल आरिफ की मां मेहरू निशा ने बताया कि साल 2013 से पहले आरिफ अपने पिता के साथ पुट्टी का काम करता था। घर का खर्च भी चलाता था, लेकिन 2013 में पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति खराब होने लगी। फिर भी वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। मां ने बताया कि आरोपियों ने उसे छेड़ा था, जिसके बाद उसने पत्थर मार दिया था।
In Shivpuri people threw a young man on the road cruely
