सीहोर में एकतरफा प्यार में युवती की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, मां पर भी किया फायर

सीहोर। सीहोर में एक युवक ने रविवार रात घर में घुसकर युवती को गोली मार हत्या कर दी। बीच बचाव में आई युवती की मां पर भी गोली चलाई। आरोपी ने 3 फायर किए। युवती की मां की हालत गंभीर है। घटना के समय घर पर युवती की बड़ी बहन और छोटा भाई भी मौजूद था। मामला जिले के भैरुंदा का है।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि रात 8 बजे रेहटी निवासी प्रभु दायमा आया। उसने घर में मौजूद 20 साल की युवती पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।
In Sehore a girl in unrequited love was shot dead after entering her house
युवक की पुलिस से की थी शिकायत
मृतक युवती के पिता का कहना है कि युवक कई दिन से बेटी को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पुलिस को शिकायत की थी। उसके खिलाफ तीन महीने पहले FIR भी दर्ज करवाई थी। वह फिर भी नहीं मान रहा था। आए दिन धमकियां देता रहता था। उसके पिता मेरे चचेरे भाई हैं।
उन्होंने बताया- वह एक तरफा प्रेम करता था। हमने उसे समझाया था, वो कहने लगा था कि मैं तो ऐसे ही बात करता हूं। घटना के वक्त मैं बाजार गया था।
In Sehore a girl in unrequited love was shot dead after entering her house