Sunday, June 8, 2025
MPNationPolitics

MP में कांग्रेस से अशोक सिंह राज्यसभा कैंडिडेट, BJP से डॉ. मुरुगन, उमेश नाथ, माया नारोलिया और बंसीलाल होंगे उम्मीदवार

In MP Ashok Singh will be Rajya Sabha candidate from Congress, Dr. Murugan, Umesh Nath, Maya Narolia and Bansilal will be candidates from BJP, MP Rajyasabha Election, Kalluram News, MP News, Today Updates, Political News
चारों को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में 27 फरवरी को राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने बुधवार सुबह 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इनमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं।

बता दें कि वोटों के गणित के हिसाब से 4 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तय माना जा रहा है।

पहले कांग्रसे उम्मीदवार अशोक सिंह काे जानिए

अशोक सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष हैं। ग्वालियर से चार बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार मिली। अशोक सिंह यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं। वे बड़े कारोबारी हैं।

राज्यसभा उम्मीदवार के लिए मीनाक्षी नटराजन के नाम की भी चर्चा थी। सूत्रों की मानें तो मीनाक्षी के नाम पर एमपी कांग्रेस के नेता सहमत नहीं हुए। लंबी जद्दोजहद के बाद अशोक सिंह के नाम पर सहमति बनी।

In MP Ashok Singh will be Rajya Sabha candidate from Congress, Dr. Murugan, Umesh Nath, Maya Narolia and Bansilal will be candidates from BJP, MP Rajyasabha Election, Kalluram News, MP News, Today Updates, Political News
कांग्रेस की ओर से अशोक सिंह के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनके पास बधाई के लिए कई कॉल आने लगे।

बीजेपी ने चार प्रत्याशियों को उतारा

भाजपा ने बुधवार को 5 नामों की घोषणा की। इनमें मध्यप्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया गया है।  अन्य तीन नामों में उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं।

लिस्ट में मौजूदा सदस्य धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का नाम नहीं है। एमपी की इन 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। 15 फरवरी नॉमिनेशन दाखिल करने की अंतिम तारीख है।

डिप्टी सीएम शुक्ल बोले- कांग्रेस में सामंजस्य नहीं

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस उम्मीदवार की देरी से घोषणा पर कहा, ‘कांग्रेस बड़ी दुविधा में है। आपसी सामंजस्य की कमी भी है, इसलिए कैंडिडेट घोषित नहीं कर पा रहे।’ पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस भगदड़ से परेशान है। उसको लगता है कि राज्यसभा की घोषणा एक बार फिर भगदड़ का बड़ा कारण न बन जाए, जिसमें हो सकता है उनके कुछ बड़े लोगों से ही उनका हाथ खोना पड़ जाए। शायद कांग्रेस के मन में इस तरह होगा।’

कटारे बोले- हम बीजेपी के पिछलग्गू नहीं

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा था, ‘हम BJP के पिछलग्गू नहीं हैं। इलेक्शन कमीशन ने एक डेट फिक्स की है। उस हिसाब से हम उम्मीदवार घोषित करेंगे। हमारी पार्टी अपने हिसाब से काम करती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *