Monday, July 28, 2025
MPCRIME

मंदसौर में महिला ने चार बच्चों समेत कुएं में लगाई छलांग, चारों बच्चों की मौत; पति से झगड़े के बाद कूदी थी

In Mandsaur, a woman jumped into a well along with four children, all four children died; Had jumped after a fight with her husband, Mandsaur, Kalluram News, Today Updates, Crime, Today News, MP News
मंदसौर में जब ग्रामीण कुएं में कूदे, तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी।

मंदसौर। मंदसौर में रविवार सुबह पति से झगड़े के बाद महिला ने चार बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इसमें चारों बच्चों की मौत हो गई, जबकि गांव वालों ने महिला को सुरक्षित निकाल लिया। घटना गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि सुगना बाई (40) को उसका पति रोडू सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। शनिवार रात भी सुगना से मारपीट की थी।

रातभर आंगनबाड़ी केंद्र में रही, सुबह कुएं में कूदी

पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रातभर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी। बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) की डूबने से मौत हो गई।

महिला सुगना बाई ने बताया कि पति आए दिन मारपीट करता है। रात में नशे में धुत होकर पीटा। मुझे और बच्चों को बारिश में घर से निकाल दिया। मैं गिड़गिड़ाती रही। इसके बाद मरने की ठान ली।

In Mandsaur a woman jumped into a well along with four children

महिला का भाई बोला- पुलिस ने समझाया भी था

महिला के भाई नागजीराम बंजारा ने बताया कि जीजा रोडू बंजारा बहन से मारपीट करता है। दो-तीन बार गरोठ थाने में शिकायत भी की थी। चवार दिन पहले ही जीजा ने बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद डायल 100 को बुलाया था।

पुलिस ने समझाइश दी थी। इसके बाद जीजा घर से कहीं चला गया था। शनिवार रात लौटा और फिर बहन से मारपीट की। बहन ने फोन कर बताया कि जीजा उसे और बच्चों को घर में घुसने नहीं दे रहा। हम लोग मरने जा रहे हैं।

In Mandsaur a woman jumped into a well along with four children, all four children died; Had jumped after a fight with her husband, Mandsaur, Kalluram News, Today Updates, Crime, Today News, MP News
घटना के बाद महिला बच्चे का शव गोद में रखकर विलाप करती रही।

सास का आरोप- बेटे से झगड़ा करती थी बहू

महिला की सास ने आरोप लगाया कि 15 साल पहले बेटे से शादी हुई थी। बहू सुगना बाई आए दिन झगड़ा करती थी। इस कारण वह घर से बाहर सोता था। दोनों की आपस में नहीं बनती। बच्चों के साथ भी बहू मारपीट करती थी।

In Mandsaur a woman jumped into a well along with four children

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड सिंह की पीपलखेड़ा गांव में 8 बीघा जमीन है। खेती-बाड़ी कर सुगना और रोड सिंह जीवन यापन कर रहे थे। शराब की वजह से आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। खेती-बाड़ी का काम सुगना की सास और सुगना संभालती थी। कभी-कभी रोड सिंह कंबल बेचने का काम करने चला जाता था। लंबे समय बाद घर आता था।

पुलिस बोली- महिला और उसके पति पर कार्रवाई होगी

गरोठ थाना प्रभारी प्रभात घोड ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सुगना बाई और उसके पति रोड सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चार दिन पहले पुलिस को विवाद की सूचना मिली थी। जिस पर घटनास्थल पर पुलिस गई थी, लेकिन सुगना बाई ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। उस समय भी आराेपी रोड सिंह बंजारा फरार हो गया था। बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

In Mandsaur a woman jumped into a well along with four children

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *