Thursday, June 5, 2025
MPCRIME

जबलपुर में नर्मदा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को गुंडों ने पीटा, महिलाओं से भी मारपीट

In Jabalpur, devotees returning from Narmada darshan were beaten up by goons, women were also beaten up, Kalluram News, Jabalpur, Crime
लोगों ने तिलवारा थाने पहुंचकर शिकायत की।

जबलपुर। जबलपुर में नर्मदा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। तिलवारा थाने के सिवनी टोला नाके पर उनसे गुंडा टैक्स मांगा गया। नहीं देने पर बेल्ट से पिटाई की गई। महिलाओं से भी मारपीट की गई। घटना शुक्रवार देर रात की है।

श्रद्धालुओं ने देर रात तिलवारा थाना पहुंचकर शिकायर्त की। उन्होंने बताया कि जबलपुर के गौरीघाट से मां नर्मदा के दर्शन कर लौट रहे लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी।

सिवनी जिले के लखनादौन से मिनी ट्रक में श्रद्धालु जबलपुर आए थे। लौटते समय तिलवारा थाना में सिवनीटोला नाके पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। घटना में चार महिलाएं और दो पुरुष को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लखनादौन के धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सिवनी टोल नाका अवैध है। यहां रोक कर पैसा मांगा गया। किसी खरे नाम के व्यक्ति ने फोन कर 8 से 10 बदमाशों को बुलवाकर हमें पिटवाया। दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है।

पुलिस को नहीं पता, टोल वैध या अवैध

पुलिस को कहना है कि जिन्होंने भी मारपीट की है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस से जब पूछा गया कि यह टोल नाका वैध है या फिर अवैध? इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *