जबलपुर में घर के बाहर सो रहे शख्स को चाकू से गोदा, पुलिस को परिचित पर शक

जबलपुर (वाजिद खान)। जबलपुर में घर के बाहर सो रहे शख्स को तीन लोगों ने चाकू से गोद दिया। वारदात शनिवार सुबह करीब 4 बजे निगरी गांव की है। पुलिस ने परिचित पर शक है।
बरगी थाना क्षेत्र के गांव निगरी में रहने वाला मुकेश झारिया (51) मां के साथ रहता था। पिता रिटायर्ड प्राचार्य थे। उनकी मौत के बाद मां को पेंशर मिलती है। इसी से घर का गुजारा चलता है।
In Jabalpur a person sleeping outside the house was stabbed with a knife
शनिवार को उसकी मां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टेमर भीटा गांव गई थी। वह रोजाना की तरह घर से बाहर बने शेड में सो रहा था। अलसुबह करीब 4 बजे तीन लोगों ने चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर कुछ लोग बाहर आए, तो आरोपियों को भागते हुए देखा। लोगों ने बरगी थाना पुलिस को सूचना दी।
सीएसपी सुनील नेमा के साथ थाना प्रभारी कमलेश चौरेया मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात में किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है। पुलिस मोबाइल की जांच भी कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि रात को उसने किन-किन लोगों से बात की थी।
पिता प्राचार्य थे, मां को मिलती थी पेंशन
सीएसपी सुनील नेमा ने बतायाकि मुकेश अपनी मां के साथ रहता था। काम नहीं करने के कारण पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके घाना खमरिया में रह रही थी।
In Jabalpur a person sleeping outside the house was stabbed with a knife