Sunday, June 8, 2025
MPUtility

गुना में छात्रों ने प्रार्थना में पढ़े संस्कृत श्लोक, प्रिंसिपल पर केस; ABVP ने किया हंगामा, नारेबाजी

In Guna, students read Sanskrit verses in prayer, case against principal; ABVP created sloganeering, Guna, ABVP, Kalluram News, Today Updates
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश की।

गुना। गुना में वंदना कॉन्वेंट स्कूल में छात्रों को प्रार्थना में संस्कृत श्लोक पढ़ दिए। स्कूल के टीचर ने बच्चों से माइक छीन लिया। मामला सामने आया, तो सोमवार को एबीवीपी ने हंगामा कर दिया। नारेबाजी की। स्कूल बंद कराने की भी धमकी दी। कोतवाली में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि प्रिंसिपल ने माफी भी मांग ली।

15 जुलाई को मॉर्निंग प्रेयर के दौरान छठवीं के तीन छात्र संस्कृत का श्लोक पढ़ रहे थे। इसी दौरान मौजूद टीचर ने उनसे माइक छीन लिया। डांट लगाते हुए कहा, ‘श्लोक यहां नहीं पढ़ा जाएगा। कोई भी छात्र हिंदी में नहीं बोलेगा। यहां केवल अंग्रेजी बोली जाएगी।’ यह कहकर उन्हें हटा दिया गया।

छात्र ने घर बताया, तब मामला सामने आया

छात्रों ने यह बात तुरंत परिजन को नहीं बताई। शनिवार को बात-बात ने एक छात्र ने अपने पिता को पूरी बात बता दी। इसके बाद मामला सामने आया। पिता ने हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कहा। जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत कर दी।

In Guna students read Sanskrit verses in prayer

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसौदिया ने स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस दिया। जवाब ने स्कूल मैनेजमेंट ने शाम 6 बजे तक सफाई दी। कहा- ‘सुबह असेंबली के दौरान सिलेक्टेड छात्रों की स्पीच का क्रम हिन्दी व इंग्लिश में दिया जाता रहा है। उस दिन में अंग्रेजी में स्पीच देना तय था, लेकिन छात्र ने स्पीच हिन्दी में शुरू की। टीचर ने हिंदी में बोलने के लिए कहा। प्रार्थना सभा में रोजाना विभिन्न धर्म ग्रन्थों से लिए उद्धरण बोले जाते हैं।’

In Guna, students read Sanskrit verses in prayer, case against principal; ABVP created  sloganeering, Guna, ABVP, Kalluram News, Today Updates
एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस से विवाद भी हुआ।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा 

सोमवार सुबह करीब 11 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता इसके विरोध में इकट्‌ठा होकर स्कूल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर हपुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पहले स्कूल का गेट खोलने की कोशिश की। जब गेट नहीं खुला, तो उसके ऊपर चढ़कर अंदर चले गए। यहां रिसेप्शन पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

In Guna students read Sanskrit verses in prayer

प्रिंसिपल ने मांगी माफी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता स्कूल प्रिंसिपल को बुलाने पर अड़ रहे। कुछ देर बाद प्रिंसिपल सिस्टर कैथरीन ने माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘उस दिन अंग्रेजी में बोलने का दिन था, इसलिए छात्र को रोका गया था। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो माफी मांगती हूं। मैं सभी धर्मों का आदर करती हूं।’

FIR पर अड़े रहे कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं की मांग थी कि स्कूल प्रबंधन पर FIR की जाए। साथ ही, जो श्लोक पढ़ने से छात्र को रोका गया, अब उस श्लोक को रोजा स्कूल की प्रेयर में पढ़ा जाए। प्रिंसिपल को स्कूल से निष्कासित किया जाए। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंच गए थे। कार्यकर्ता सक्षम दुबे की शिकायत पर कोतवाली में सिस्टर कैथरिन पर FIR दर्ज कर ली गई है।

In Guna students read Sanskrit verses in prayer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *