जबलपुर में रमजान के पहले दिन खजूर और पानी के साथ इफ्तार

जबलपुर। इस्लाम धर्मालंबियों के पवित्र माह रमजान शरीफ का मंगलवार को पहला रोजा था। जबलपुर में मुस्लिमों ने शाम को निर्धारित समय पर मस्जिदों से अजान बुलंद होते ही मिनारों के हरे लाल बल्ब रोशन हो गए। दिन भर के रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए खजूर, पानी के साथ इफ्तार किया।
अशरा- रमजान के पहले रोजे के साथ पहला अशरा शुरू हो गया है। पहला अशरा रहमत का होता है। रमजान मे तीन अशरे होते हैं, जो 10-10 दिन तक चलते हैं। दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों से माफी का होता है। तीसरा अशरा जहन्नम से रिहाई के लिए होता है।
अफ्तार ए आम- मुस्लिम बहुल क्षेत्र बहोराबाग समीपस्थ हजरत कासिम बाबा की दरगाह में रोजा अफ्तार का एहतेमाम किया गया, जिसमें लोगों ने शिरकत की। मगरिब की अजान बुलंद होते ही इफ्तार किया।