Sunday, July 27, 2025
MP

जबलपुर में रात में दंपती के बीच विवाद, सुबह फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और 8 महीने की बच्ची के शव

जबलपुर। जबलपुर में घरेलू कलह में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। पति-पत्नी और 8 महीने का शव फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद भी चल रहा था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना चरगंवा थाना के बीजना गांव की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

चरगंवा थाना के ग्राम बीजना में रहने वाले अखिलेश यादव (25) अपनी पत्नी रंजना (22) और आठ महीने की बच्ची आराध्या के साथ रहा करता था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब अखिलेश के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पास में ही रहने वाले उनके भाई ने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला, तो झांक कर देखा जहां तीनों फंदे पर लटके दिखे। परिवार वाले और ग्रामीणों ने तुरंत चरगंवा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर चरगंवा थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम को दी। एफएसएल की तीनों के शव को उतारा। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना करवाया। एएसपी शिवेश सिंह बघेल का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद करता था। करीब 5 दिन पहले भी अखिलेश और अंजना के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अंजना के घर वालों ने आकर दोनों को समझाया भी था। पूछताछ में पता चला है कि बीती रात को भी अखिलेश और अंजना के बीच बहस हुई थी।

अखिलेश के पिता लाखन सिंह यादव ने बताया कि दो साल पहले अंजना और अखिलेश की शादी हुई थी। अखिलेश राज मिस्त्री का काम करता था। लाखन सिंह के मुताबिक वह उसका सबसे छोटा है। सुबह जब वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी घटना का पता चला।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। तीनों भाई की करीब आधा एकड़ जमीन थी। पिता उस जमीन में खेती किया करते थे, जबकि तीनों भाई राज मिस्त्री के काम से खुश थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *