जबलपुर में पति ने सरेबाजार गला काटा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची पत्नी; पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

जबलपुर। जबलपुर में सरेबाजार युवक ने पत्नी का गला काट दिया। महिला अपनी मां के साथ ऑटो से लहूलुहान हालत में दो किलोमीटर दूर थाने पहुंची।
पुलिस ने उसे रांझी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल, फिर वहां से रात में ही मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।
the husband slit his throat In Jabalpur
एक साल पहले हुई थी शादी
गोकलपुर में रहने वाली रोशनी अहिरवार (27) की सागर निवासी भरत जाटव (32) के साथ एक साल पहले शादी हुई। दोनों गोकलपुर में ही किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। दो दिन पहले रोशनी का भरत से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही दोनों में अनबन थी।
रील बनाने के शौक ने ली दो छात्रों की जान
रविवार रात रोशनी अपनी ननद सोनम के साथ बाजार जा रही थी। सोनम भी पड़ोस में ही रहती है। गोकलपुर बाजार पहुंचते ही भरत आया। बिना कुछ बोले रोशनी का गला चाकू से रेत दिया।
गोकलपुर थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने रोशनी को अस्पताल पहुंचाया। एएसपी समर वर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई हैं। एक टीम भरत के पैतृक स्थान सागर भी गई है।
Husband slit her Wife’s throat In Jabalpur