Sunday, June 8, 2025
MPCRIMENation

पति ने तकिए से मुंह दबाकर की SDM निशा नापित की हत्या, सबूत मिटाने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोया

Husband murdered SDM Nisha Napit by pressing her face with a pillow, washed clothes in washing machine to destroy evidence, kalluram news, Dindori SDM, murder of SDM, nisha napit
निशा नापित की हत्या उसके पति मनीष शर्मा ने की थी।

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की हत्या उसी के पति मनीष शर्मा ने की है। बालाघाट डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष ने पहले तकिए से मुंह दबाया। खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा। सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धो दिया।

पुलिस को मिले साक्ष्य के आधार पर पति मनीष शर्मा (45) के खिलाफ धारा 302 समेत सबूत मिटाने की धाराओं में के दर्ज कर हिरासत में लिया है।

डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी का कहना है कि एसडीएम निशा नापित को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी।

इससे पहले, एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, SDM की बहन का कहना है कि मनीष के दूसरे लोगों से संबंध हैं। वो निशा को पैसों के लिए प्रताड़ित करता था।

पति बताया था – अमरूद खाने के बाद उल्टी हुई थी
मनीष शर्मा ने पुलिस को दूसरी कहानी बताई थी। उसका कहना था कि निशा नापित का एक गुर्दा काम करता था। उनको सर्दी-खांसी की दिक्कत थी। शनिवार को उनका व्रत था और वे अमरूद खा रही थीं। मैंने मना किया फिर भी वे दो अमरूद खा गईं। 10 बजे के आसपास उनको उल्टी हुई। फिर उनकी नाक से ब्लड आया। हमारी बहस भी हुई। वो नहीं मानीं, गुस्से में सो गईं तो मैं भी गुस्से में बाहर आ गया।

Husband murdered SDM Nisha Napit by pressing her face with a pillow, washed clothes in washing machine to destroy evidence, kalluram news, Dindori SDM, murder of SDM, nisha napit
पुलिस ने निशा नापित के घर को सील कर दिया।

रविवार को काम रहता नहीं, इसलिए मैंने जगाया ही नहीं। सुबह 10 बजे काम वाली बाई आई, तो मैं घूमने चला गया। फिर बाई आई और खाना बनाया। बाई चली गई। फिर बाबा आया। लाइट भी नहीं थी। कल कटौती बहुत हुई, इसलिए बाबा भी लौट गया। फिर दो बजे के आसपास मैंने सोचा जगा लूं मैडम को। वे नहीं जागीं तो सीपीआर दिया। तीन बजे के आसपास ड्राइवर को फोन लगाया, वो डॉक्टर को लेकर आया। डॉक्टर ने कहा, अस्पताल ले चलो। अस्पताल में उन्होंने सीपीआर दिया। उन्होंने कहा- हाइपरटेंशन या फिर ब्रेन हेमरेज की वजह से नाक से खून निकलता है।

बहन ने लगाया था प्रताड़ना का आरोप
एसडीएम निशा की बड़ी बहन नीलिमा नापित ने आरोप लगाया कि मनीष के कई लोगों से संबंध हैं। वह पैसे को लेकर निशा को प्रताड़ित करता था। मेरी बहन को कोई बीमारी नहीं थी। सर्दी-जुकाम तो सभी को होता है। मनीष ने गड़बड़ किया है। एफएसएल टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े वाॅशिंग मशीन में मिले हैं। मतलब, वो साक्ष्य छिपाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने सब जब्त कर लिया है। मनीष ने कर्मचारियों को निशा के कमरे तक में नहीं जाने दिया।

पहले भी हुआ था दोनों के बीच विवाद 

नीलिमा ने बताया कि वर्ष 2020 में निशा ने ग्वालियर निवासी मनीष शर्मा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। निशा ने शादी कर ली थी। हम लोगों को बाद में जानकारी लगी थी। निशा एक बार हमसे मिलने घर आई, तो पति भी साथ में था। मंडला में पोस्टिंग के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तत्कालीन एसपी ने दोनों को समझाइश दी थी।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली, ग्वालियर में की थी शादी

22 दिसंबर 1973 छत्तीसगढ़ राज्य में जन्मी निशा नापित ने ग्वालियर के मनीष शर्मा से विवाह किया था। बतौर डिप्टी कलेक्टर निशा नापित जुलाई 2023 में पदस्थ हुईं, उन्हें सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले ही शहपुरा एसडीएम की कमान सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *