Wednesday, June 4, 2025
MP

दलितों से अमावनीय व्यवहार करने वालों के घर तोड़े, लड़कियों से छेड़छाड़ के शक में पीटा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर जुलूस निकाला था

शिवपुरी। शिवपुरी में दलितों से अमानवीय व्यवहार करने वालों का घर भी बुलडोजर से ढहा दिया गया। गुरुवार सुबह 9 बजे प्रशासन की टीम ने आरोपियों के घर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इनमें दो महिलाएं भी हैं। 6 आरोपी पकड़े गए हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को सीधी पेशाब कांड के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता का घर ढहा दिया गया था।

गौरतलब है कि 30 जून को जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ और चोरी के शक में आरोपियों ने दो युवकों से मारपीट की थी। उनके गले में जूते-चप्पलों की माला डाली। मुंह काला करके गंदगी भर दी और कपड़ों पर भी लगा दी थी। इसके बाद जुलूस निकालकर पुलिस को सौंप दिया था।

मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि शिकायत पर अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानो और साइना बानो के खिलाफ मामला दर्ज किया। वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वकील खान की तलाश की जा रही है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पुलिस को एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने के लिए कहा था।

Houses of those who behaved inhumanely with Dalits were broken, girls were thrashed on suspicion of molestation, a procession was taken out wearing garlands of shoes and slippers,shivpuri news, shivpuri dalit kand, dr. narrotam mishra
प्रशासन की टीम ने आरोपियों का घर तोड़ दिया।

पीड़ित के भाई ने एसपी से की थी शिकायत

पीड़ित के भाई ने 3 जुलाई को एसपी से शिकायत की थी। आरोपियों के मकान तोड़ने और वन भूमि को मुक्त कराने की मांग की थी। पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपी वन भूमि पर अतिक्रमण किए हैं। इसी भूमि के करीब से हमारा रास्ता गुजरता है। आरोपी इस रास्ते को वह बंद कराना चाहते हैं। इसके लिए यह लोग षड्यंत्र रच देते हैं। पहले भी आरोपी जमीन की बाउंड्री पर करंट डालकर कई जानवरों जान ले चुके हैं। इधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को भोपाल में इस मुद्दे पर बयान दिया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वरखाड़ी गांव पहुंचकर पीड़ितों से मिले थे।

अफसर बोले- वन भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाया

वन विभाग के एसडीओ एलविन वर्मन ने बताया कि तीन लोगों ने करीब तीन हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण किया था। इसके विरुद्ध 19 सितंबर 2022 को केस दर्ज किया गया है। वन मंडलाधिकारी ने बेदखली का आदेश दिया था।

ग्रामीण बोले- मनचले लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं

जानकारी के अनुसार दोनों युवक लड़कियों की छेड़खानी करते हुए उनके वीडियो बनाते थे। लोगों को चोरी का भी शक था। कुछ दिन पहले दोनों मनचले गांव की किसी युवती का वीडियो चोरी छुपे बनाने का प्रयास कर रहे थे। उनकी करतूत गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज देख ग्रामीण भड़क गए थे। 30 जून को भी मनचलों ने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। लड़की का हाथ पकड़ लिया, जिससे उसकी चूड़ी टूटकर हाथ में चुभ गई। लड़की ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *