मुरैना में गोकशी के आरोपियों के घर ढहाए, घर में मिला था गोमांस; 6 लोगों को पकड़े गए थे

मुरैना। मुरैना में गोवंश की हत्या के दो आरोपियों के घर बुधवार को ढहा दिए गए। नूराबाद की बंगाली कॉलोनी में प्रशासन, पुलिस और सरकारी अमले ने कार्रवाई की। आरोपी जफ्फार खान और असगर खान हैं। इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था, इनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया था। तीन आरोपी फरार हैं।
नूराबाद थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि बंगाली काॅलोनी में 21 जून को बजरंग दल ने एक घर में गोमांस होने की शिकायत की थी। पुलिस को एक बोरी में मांस भी मिला था। इसके विरोध में लोगों ने चक्काजाम किया था। पुलिस ने आरोपी जफ्फार खान, असगर खान, शम्मी, अफसर, रेतुआ, बिश्नोई, मौसम, इकरार और साहू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन दिन पहले ही मुख्य आरोपी असगर और उसके ससुर रेतुआ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया गया है।
Houses of cow slaughter accused demolished in Morena
गोकशी से रोका, तो जानलेवा हमला किया
21 जून को बंगाली कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह गुर्जर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के ही एक घर में कुछ लोगों ने गोकशी की है। उसने रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
Houses of cow slaughter accused demolished in Morena