इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी फंदे पर झूली, मौत; पति ने देखा तब अस्पताल लेकर पहुंचे

इंदौर। इंदौर के पीटीसी परिसर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा, तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान स्नेहा जादौन (24) के रूप में हुई है। उनके पति शैलेन्द्र जादौन पीटीसी में हेड कॉन्स्टेबल हैं। परिवार के साथ पीटीसी परिसर में ही रहते हैं। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं।
Head constable’s wife hanged herself to death in Indore
मुरैना के रहने वाले हैं दंपती
उनका तीन साल का बेटा है। शैलेन्द्र पीटीसी में ड्यूटी लगाने का कार्य करते हैं। दोनों मूल रूप से मुरैना के रहने वाले है। भाई सत्येन्द्र भी संयोगितागंज थाने में हेड कांस्टेबल के है।
मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी है। स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो भाई। परिजन इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं।
आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Head constable’s wife hanged herself to death in Indore
