जबलपुर में 51 हजार दीपों से जगमगाया ग्वारीघाट, आतिशबाजी भी हुई

सुनील सेन (जबलपुर)।
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबलपुर में सोमवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। मां नर्मदा के ग्वारीघाट पर 51000 दीपक जलाए गए। इस कार्यक्रम को जब ड्रोन से शूट किया गया, तो ऐसा लगा कि संस्कारधानी जगमग हो गई है।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना, एसपी आदित्य आदित्य प्रताप सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। नर्मदा महा आरती के बाद तट को दीपक से सजाया गया। ग्वारी घाट पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसके अलावा घर-घर लाइटिंग की गई थी।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है, जब 500 साल बाद बाद भगवान राम अपने घर पर पुनः विराजित हुए हैं।