Sunday, June 8, 2025
MPNationUtility

कूनो से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता ‘गामिनी’ ने 5 शावकों को दिया जन्म; अब 26 हुए चीते

Good news again from Kuno, 'Gamini' gave birth to 5 cubs; Now there are 26 leopards, Kuno National Park, Cheetah gave birth 3 baby cheetah, Sheopur, Kalluram News, Wold Life
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये तस्वीर शेयर की है।

श्योपुर। मध्यप्रदेश में श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने रविवार को X पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फोटो और वीडियो भी शेयर किया है। इसके बाद कूनो में 13 शावक और 13 चीतों सहित चीतों की संख्या 26 हो गई है।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा – ‘हाई 5 , कूनो, दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी (उम्र 5 वर्ष) ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है। दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को सभी को बधाई। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों समेत चीतों की कुल संख्या 26 है।’

इससे पहले, 3 जनवरी 2024 को आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। 22 जनवरी 2024 – चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया। वहीं, 27 मार्च 2023 को नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। बाद में इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी।

Good news again from Kuno, 'Gamini' gave birth to 5 cubs; Now there are 26 leopards, Kuno National Park, Cheetah gave birth 5 baby cheetah, Sheopur, Kalluram News, Wold Life
मादा चीता गामिनी अपने बच्चों को दुलार करती दिखी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *