Saturday, June 7, 2025
MP

महिला से गैंगरेप; चार लोगों ने कार में बैठाया, रात भर दुष्कर्म के बाद छोड़कर भागे

अशोकनगर। अशोकनगर में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव के ही चार लोग उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए। उसके साथ रात भर रेप किया। इसके बाद रविवार सुबह खेत में छोड़कर भाग गए। महिला शाढ़ौरा से करीब 8 किमी दूर रैंझा गांव के पास खेत में बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया।

महिला की उम्र करीब 30 साल की है। सुबह करीब 9 बजे जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए, उन्होंने महिला को बदहवास हालत में देखा। उसके शरीर पर कुछ ही कपड़े थे। उसने खुद को बदरवास क्षेत्र के गांव की रहने वाली बताया।

शनिवार को वह सुखपुर हॉस्पिटल में इलाज कराने आई थी। वहीं पर गांव के तीन लोग आए। एक कार चालक था, जिसे वह नहीं पहचानती थी। उन्होंने जबरदस्ती कार में बैठा लिया और रेप किया। इससे वो बेहोश हो गई, जब होश आया तो खेत में पड़ी थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में भी जगह-जगह चोटें आई हैं।

इसके बाद मौजूद लोगों ने 108 को महिला के घायल पड़े होने की सूचना दी। कुछ देर बाद शाढ़ौरा पुलिस भी पहुंच गई।

एसडीओपी विवेक शर्मा शाढौरा थाना प्रभारी, सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *