Sunday, July 27, 2025
MPUtility

महाकाल मंदिर से लेकर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में जलाई होली, एक-दूसरे को लगाया रंग

From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
उज्जैन में भगवान महाकाल परिसर में सबसे पहले होलिका दहन किया गया। इससे पहले पूजन भी किया गया। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इससे पहले, लोगों ने विधि-विधान से होलिका की पूजा कर भोग लगाया। लोगों ने होली गीतों पर जमकर डांस भी किया। मंदिरों में भी भजन-कीर्तन हुआ। शुरुआत उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर परिसर से हुई।

इंदौर में राजबाड़ा पर प्रदोष काल में होलकर राजवंश की ओर से सरकारी होली जलाई गई। भोपाल में भी कई जगह 9 बजे ही होलिका दहन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नर्मदा की आरती के होलिका दहन किया गया।

भोपाल, छिंदवाड़ा, रतलाम, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में रात में 11 बजे के बाद होली जलाई गई।

सोमवार को धुलेंडी खेली जाएगी। इस मौके पर उज्जैन में महाकाल की भस्मारती में होली खेली जाएगी। तस्वीराें में देखिए प्रदेशभर की होली।

From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
भोपाल के विदिशा रोड स्थित गौरीशंकर परिसर एलआईजी कॉलोनी में होली जलाई गई।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
भोपाल के विदिशा रोड स्थित गौरीशंकर परिसर स्थित एलआईजी कॉलोनी में रहवासियों ने एक-दूसरी को रंग भी लगाया।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
इंदौर में राजबाड़ा पर होलकर राजवंश की ओर से सरकारी होली जलाई गई।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
ग्वालियर में सराफा बाजार में 15 फीट ऊंची और 25 हजार कंडों से होली बनाई गई। इसे रात में जलाया गया।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर होलिका दहन किया गया। शहर में करीब 150 जगह होली जलाई गई। यहां लोग जमकर झूमे।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
छिंदवाड़ा में भी कई जगह होली जलाई गई।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
रतलाम में मंदिरों में लोग जमकर थिरके। लोगों ने एक-दूसरे को रंग भी लगाया।
From Mahakal Temple to Indore, Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram, Holi was lit, people applied colors to each other, Holika Dahan, Kalluram News, Ujjain, Bhopal, Holi, Today Updates
जबलपुर में भी होलिका दहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *