MP के चार लाेगों की राजस्थान में मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार; ऋषिकेश से अंतिम संस्कार कर लौट रहा था परिवार

भोपाल। मध्यप्रदेश के चार लोगों की राजस्थान में हुए हादसे में मौत हो गई। सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे रविवार सुबह कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ।
सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा के मुताबिक परिवार की एक महिला ऋषिकेश (उत्तराखंड) में भागवत कथा कार्यक्रम में गई थी, जहां मौत हो गई थी। सूचना के बाद परिजन ऋषिकेश पहुंचे। यहां से अंतिम संस्कार के बार लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई। अनियंत्रित होकर कार पीछे से ट्रक में घुस गई।
Four people from MP died in Rajasthan

मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ का रहने वाला है परिवार
हादसे में मोनिका (24) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, राजन (22) पुत्र कचरूलाल प्रजापत, रेखा (42) पत्नी ईश्वर लाल प्रजापत और धापू देवी (65) पत्नी हीरालाल प्रजापत की मौत हो गई। मोनिका और राजन भाई-बहन थे। धापू देवी और रेखा मां-बेटी थे। शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।
Four people from MP died in Rajasthan
पायल (26) पत्नी कमलेश प्रजापत, कृष्णा (40) पत्नी कचरूलाल प्रजापत, बुलबुल (22) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, ज्योति (37) पत्नी अर्जुन प्रजापत, अनिता (1) पुत्री अर्जुन और शकील खान (24) पुत्री नबी खान घायल हुए हैं।
अर्टिगा कार में सवार सभी 10 लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं।
मां-बेटी की जान गई
धापू देवी की बेटी भोली बाई (46) पत्नी रमेश प्रजापत 26 जुलाई को भागवत कथा सुनने ऋषिकेश गई थी। वहां 2 अगस्त को भोली बाई की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार ऋषिकेश पहुंचा। वहां 3 अगस्त को अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद परिवार घर लौट रहा था।
धापू देवी की 3 बेटियां थीं। सबसे बड़ी भोली बाई, दूसरे नंबर की रेखा और सबसे छोटी कृष्णा है। हादसे में धापू देवी के अलावा बेटी रेखा की मौत हो गई जबकि सबसे छोटी बेटी कृष्णा घायल है। वहीं, कृष्णा के बेटे राजन और बेटी मोनिका की भी मौत हो गई।
Four people from MP died in Rajasthan