Sunday, July 27, 2025
MPPolitics

पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष, केके मिश्रा को सलाहकार बनाया

Former Minister Mukesh Nayak made Chairman of Madhya Pradesh Congress Media Department, KK Mishra made Advisor, Politics, MP Congress, Kalluram News, Today Updates,

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

इसके साथ ही सर्वश्री डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आरपी सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्पर्श चौधरी, सुश्री अवनी बंसल और रीना बौरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *