पूर्व मंत्री अरुण यादव बोले- विजय शाह के इलाके में महिला की बच्चेदानी निकाली गई, विवादित बयान के बाद मंत्री पर कार्रवाई नहीं

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि खंडवा में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर बच्चेदानी निकाल दी गई। उसकी मौत हो गई। यह क्षेत्र बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह का है। अब कांग्रेस देखना चाहती है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं, विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अगर कोर्ट को ही सब निर्णय लेने है, तो सरकार का अस्तित्व ही क्यों?
रविवार को भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा यौन शोषण के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह साफ संकेत है कि प्रदेश में सरकार की कानूनी व्यवस्था फेल हो चुकी है।
Former minister Arun Yadav said- A woman’s uterus was removed in Vijay Shah’s area
विधायक बोले– विजय शाह पर एक्शन नहीं
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बावजूद सरकार ने कार्रवाई नहीं की है। सवाल यह उठता है कि सरकार आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रही है?
उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा है कि विजय शाह की गलती माफी के लायक नहीं है, तब भी सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो कांग्रेस विपक्ष को मिले संवैधानिक अधिकारों का पूरा उपयोग करेगी।
Former minister Arun Yadav said- A woman’s uterus was removed in Vijay Shah’s area