Thursday, February 5, 2026
MPPolitics

भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक ने 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी, 63 साल के जोशी ने मांग में सिंदूर भरा!

Former BJP minister Deepak married a Congress leader 20 years younger than him
पूर्व मंत्री की साेशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आई हैं।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी (63) ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी सामने आई हैं। तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। हालांकि हम इनकी पुष्टि नहीं करते।

बताया जा रहा है कि शादी आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर को हुई। इसकी तस्वीरें पल्लवी ने ही सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं। बाद में डिलीट भी कर दी थीं। कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुई बधाई दी।

Former BJP minister Deepak married a Congress leader 20 years younger than him

दो-तीन और महिलाओं से भी शादी की चर्चा

बताया जाता है कि दीपक जोशी की दो और महिलाओं से भी शादी की चर्चा है। इनमें से दो मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं। इससे पहले, नम्रता जोशी और शिखा जोशी (मित्रा) भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बता रही हैं।

नम्रता का दावा है कि वे दीपक जोशी की पत्नी हैं। उनके घर में भी रहती हैं, जबकि शिखा का दावा है कि उन्होंने 2016 में दीपक से शादी की थी। बता दें कि जोशी की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था।

Former BJP minister Deepak married a Congress leader 20 years younger than him

जोशी बोले- भोपाल पहुंचकर बात रखूंगा

इसे लेकर दीपक जोशी ने कहा कि वे जिस परिवार से आते हैं, उसकी सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा ऊंची रही है।

जिन दो महिलाओं से शादी की चर्चा है, उनमें से एक ने शादी से इनकार किया है। इस मामले से जुड़े कुछ प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं, इसलिए उन पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

जोशी ने कहा- हमसे गलतियां हुई होंगी, लेकिन बेईमानी नहीं की है। यदि गलती है, तो प्रायश्चित भी है। अगर मैं दोषी पाया जाता हूं, तो भारतीय कानून उन्हें दोषी ठहराएगा। अगर निर्दोष हूं, तो न्यायालय राहत देगा।

Former BJP minister Deepak married a Congress leader 20 years younger than him

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *