Tuesday, February 3, 2026
MP

MP में फिर सर्दी, कई जगह घना कोहरा: धार में ट्रक ने पिकअप और दो कारों का टक्कर मारी

Follow MP weather updates
मध्यप्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश की आशंका है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। रविवार को ज्यादातर हिस्से में कोहरे और सर्द हवा चल रही है। भोपाल में विजिबिलिटी 500 से एक हजार मीटर रही। सुबह 11 बजे बाद भी कोहरा रहा। शाम को भी कोहरा रहा और ठंडी हवा चलने लगी।

इधर, धार में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ट्रक ने पिकअप के बाद दो कारों को टक्कर मार दी। हालांकि, जनहानि नहीं हुई है।

नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सीधी, रायसेन, उज्जैन, दमोह, सतना, उमरिया, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सागर, मलाजखंड में भी कोहरा है।

Follow MP weather updates

दूसरी ओर, कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पहुंच गया। दतिया में 7.4 डिग्री, गुना में 7.7 डिग्री, पचमढ़ी-श्योपुर में 8.4 डिग्री, नौगांव में 9 डिग्री और रतलाम-रीवा में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 11.9 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 15 डिग्री रहा।

दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश 

मौसम विभाग ने प्रदेश के आधे हिस्से में 27 और 28 जनवरी को बारिश और गरज-चमक का अलर्ट दिया है। 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) स्ट्रॉन्ग है। यह एमपी में भी असर दिखाएगा। इससे पहले, ग्वालियर-चंबल में बादल-बारिश और कोहरे वाला मौसम है।

Follow MP weather updates

IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, उत्तर भारत में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सक्रिय है। वहीं, एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और ट्रफ की भी एक्टिविटी देखने को मिली। इस वजह से पिछले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल के जिलों में बारिश हुई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 27 जनवरी : भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम।
  • 28 जनवरी : जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *