पहले मंदिर में प्रणाम किया, फिर घर पर फेंका बम, फायरिंग भी की; जबलपुर में गुंडा टैक्स वसूलने के लिए फैलाई दहशत

जबलपुर। जबलपुर में बदमाश ने मंदिर में पहले भगवान को नमस्कार किया, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर बम फेंक दिया। जाते-जाते हवाई फायर भी किए। घटना 6 मई की रात की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
घटना घमापुर थाने के भारत सेवक समाज स्कूल के पास की है। बदमाश यहां दुकानदारों से रंगदारी वसूलता है। लोगों को भी परेशान करता है। लिहाजा, दहशत फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया है।
जिस घर पर बदमाश आनंद ठाकुर ने सुअर मार बम फेंके, उसमें रहने वाले मानसिंह ठाकुर के साथ उसका रंगदारी की मांग को लेकर विवाद हुआ था। मानसिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। बताया जा रहा है कि आनंद गुंडा टैक्स और रंगदारी नहीं देने पर पहले भी इसी तरह की घटनाएं कर चुका है।
एएसपी सूर्यकांत का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।