Sunday, June 8, 2025
MPNationPolitics

मुरैना में मतदान के बीच फायरिंग, पथराव: लोगों का आरोप- मंत्री के इशारे पर गुंडागर्दी; वोटिंग से रोक रहे

मुरैना। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर मतदान के बीच हिंसा भी हुई। मुरैना जिले की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी में फायरिंग और पथराव भी हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस से रवींद्र तोमर चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां सुबह मिरघान गांव के पोलिंग बूथ क्रमांक 146 और 147 पर हंगामा हो गया। मतदाताओं को रोकने-टोकने पर दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई। फायरिंग भी हुई, जिसमें प्रिंस तोमर नाम का युवक घायल हो गया। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर स्थिति को संभाला। 

ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री तोमर के इशारे पर गुंडागर्दी हो रही है। वे चुनाव जीतना चाह रहे हैं। शासन निरंकुश हो गया है। पोलिंग बूथ तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। जैसे-तैसे वोट डालने गए भी तो पीटा गया। कपड़े फाड़ दिए गए। 

महिलाएं बोलीं- चला रहे गोलियां, नहीं डालने दिया वोट

गांव की महिला ने बताया कि उसके पति अजय शंकर शर्मा को पुलिस ने थाने में जबरन बैठा लिया, जबकि असल आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया। अन्य महिला ने बताया कि वोट देने जाने वाले शख्स की पिटाई की जाती है। डर के कारण हम वोट डालने ही नहीं जा सके।

पुलिस ने घर में घुसकर ली तलाशी

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घरों के अंदर तलाशी ली। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में 2200 लोगों की वोटिंग है, लेकिन जैसे ही लोग वोट डालने पहुंचते, उन्हें रोक दिया जाता। कहा जाता कि तुम्हारा तो वोट पहले ही डाल दिया है। इसके लेकर गांव के लोग जब आक्रोशित होने लगे, तो मारपीट कर फायरिंग की गई।

Firing, stone pelting during voting in Morena: People's allegation - hooliganism at the behest of the minister; preventing from voting, MP elction 2023, election 2023, voting today, Mp news, kalluram news, morena, narendra singh tomar, today updates
शुक्रवार शाम को महिलाएं दिमनी थाने पहुंची।

पुलिस बोली- फायरिंग नहीं हुई

वहीं, ADM सीबी प्रसाद ने कहा कि फायरिंग नहीं हुई है। सभी वोट डाल रहे हैं। कोई किसी को वोट डालने से नहीं रोक सकता। SP शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हम जब यहां आए, तब वे भाग गए। 

शाम को गांव के लोग पहुंचे थाने

दिमनी क्षेत्र के बड़ापुरा लोहाटी गांव के लोग शुक्रवार शाम 7 बजे दो ट्रैक्टरों से थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे वोट डालने बूथ पर गए तो वहां लक्ष्मी तोपर पत्नी राकेश तोमर ने वोट डालने से रोक दिया। प्रशांत जाटव की मां के साथ मारपीट की, इससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

सरोज जाटव ने बताया कि मेरी बहू को लक्ष्मी तोमर बूथ के अंदर ले गई और खुद ही उसका वोट डाल दिया। जब बहू ने उसे रोका, तो धक्का देकर निकाल दिया। रामवीर सिंह ने बताया कि पोलिंग बूथ पर मेरे साथ मारपीट की गई। इसी से आहत होकर थाने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *