Saturday, July 26, 2025
MPCRIME

रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के खिलाफ EOW में प्राथमिकी दर्ज, भ्रष्टाचार व नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप 

FIR Against RERA Chairman AP Shrivastava
एपी श्रीवास्तव पांच साल के लिए रेरा के चेयरमैन बनाए गए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, नियमों के उल्लंघन और नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप हैं।

शिकायत प्रभाष जेटली नाम के शख्स ने की है। शिकायत में रेरा में नियुक्तियों में गड़बड़ी करने और बिल्डर से आवासीय प्लॉट लेने जैसे गंभीर आरोप हैं। एपी श्रीवास्तव 1984 बैच के IAS रहे हैं। रिटायरमेंट से पहले वे प्रशासन अकादमी में डीजी रहे।

शिकायत के मुताबिक रेरा में न्याय निर्णय अधिकारी के दो स्वीकृत पदों में से एक पद का विज्ञापन जारी किया गया, जबकि दूसरा पद बिना विज्ञापन के भर दिया गया।

FIR Against RERA Chairman AP Shrivastava

इसके अलावा, दूसरी भर्तियों में संविदा नियुक्ति के लिए तय आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती। आरोप है कि श्रीवास्तव ने नियमों की अनदेखी करते हुए 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को भी नियुक्ति दे दी।

आरोप है कि श्रीवास्तव ने आकृति बिल्डर के खिलाफ चल रही जांच के बीच उसी से प्लॉट खरीदा है। हालांकि मामले की जांच के बाद सच्चाई का खुलासा हो सकेगा।

पांच साल के लिए बनाए गए रेरा अध्यक्ष

1984 बैच के IAS एपी श्रीवास्तव 31 मार्च को रिटायर हुए थे। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के आदेश के मुताबिक श्रीवास्तव का कार्यकाल 5 साल तय किया गया है। इससे पहले, पूर्व मुख्य सचिव एंटोनी डिसा रेरा के अध्यक्ष रहे। उनकी नियुक्ति शिवराज सरकार ने 4 साल के लिए की थी। हालांकि कार्यकाल पूरा होने से पहले सितंबर 2020 में उन्हें पद से हटा दिया गया था।

FIR Against RERA Chairman AP Shrivastava

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *