Sunday, June 8, 2025
MPCRIME

सूदखोर से परेशान रिटायर्ड बैंककर्मी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- 20% ब्याज दिया, फिर भी गाली-गलौज की

Fed up with the moneylender, a retired bank employee hanged himself, wrote in the suicide note - Gave 20% interest, still abused him, Jabalpur, Kalluram News, Crime, Commit Suicide
रामगोपाल दो साल पहले बैंक से रिटायर हुए थे।

जबलपुर। जबलपुर में रिटायर्ड बैंक कर्मी ने फांसी लगा ली। उनका शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। रिटायर्ड बैंककर्मी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। टीआई को संबोधित किए गए सुसाइड नोट में सूदखोर से परेशान होने की बात लिखी है। मामला रोसरा गांव का है। मृतक रामगोपाल रैकवार है। दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। इसके बाद खेती-किसानी का काम कर रहे थे।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में ….. 

‘श्रीमान टीआई साहब जी, गन्नू महराज नुनसर वालों से हमने 25000 रुपए उधार लिए। मैं 20 प्रतिशत की दर से ब्याज हर महीने देता रहा। इसके बदले में हमने एक चेक दिया है, बिना रकम लिखे, यानी ब्लैंक चेक। आज सुबह हमारे घर आकर हमारे साथ गाली-गलौज की। आधार कार्ड, पैन कार्ड उन्हीं के पास है। 

– रामगोपाल रैकवार।

दिन भर घर बैठे रहे, रात को निकल गए
पाटन थाना से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम रोसरा में रामगोपाल रहते थे। परिजन ने बताया कि एक साल पहले रामगोपाल ने नुनसर गांव वाले गन्नू महाराज से 25 हजार रुपए ब्याज में लिए थे। हर माह ब्याज के 20 प्रतिशत यानी 5 हजार रुपए समय पर दे भी रहे थे। दो महीने से किसी कारणवश जब गन्नू महाराज को ब्याज नहीं मिला तो रामगोपाल को उन्होंने फोन करके पैसे मांगे।

उन्होंने समस्या बताते हुए जल्द ही पैसे देने की बात कही। मंगलवार सुबह गन्नू महाराज कुछ लोगों को लेकर रामगोपाल के घर पहुंचे। गाली-गालौज करते हुए धमकी दी कि अगर रुपए नहीं मिले, तो बेइज्जती कर दूंगा।

धमकी के बाद से परेशान थे। दिन भर घर पर बैठने के बाद रामगोपाल बिना कुछ कहे निकल गए। देर रात तक जब घर नहीं आए, तो परिवार वाले तलाश करने लगे। मृतक के बेटे राजेंद्र सिंह रैकवार ने बताया कि अक्सर पिता खेत पर ही रात रुक जाते थे। मौके पर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटके मिले।

गन्नू महाराज से होगी पूछताछ

एएसआई डालसिंह झारिया ने बताया कि रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें गन्नू महाराज का नाम लिखा है। घटना की जांच की जा रही है। गन्नू महाराज से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *