Thursday, June 5, 2025
MP

जन्म के बाद बछड़े को खा गए कुत्ते, गाय ने भी तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

छिंदवाड़ा।  गोवंश को बचाने के लिए शासन करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। घायल गायों को बचाने एम्बुलेंस चलाई जा रही है। सरकार के नुमाइंदे अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। छिंदवाड़ा में एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। यहां आवारा कुत्तों ने एक गाय के नवजात बछड़े को खा लिया। इसके बाद गाय ने भी तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

दुर्गेश नरोटे ने बताया कि शनिवार अलसुबह करीब 3 बजे एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। रात में आवारा कुत्ते बछड़े को खा गए। सुबह जब लोगों ने देखा, तो दंग रह गए। गाय बेहोश हालत में पड़ी थी। लोगों ने फोन भी किया, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचा। आखिरकार गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

बता दें कि आए दिन ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग भी बेपरवाह नजर आ रहा है।

आवारा कुत्तों पर नहीं लगाम

शहर के गली, मोहल्लों और अस्पताल में आवारा कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। ये आवारा कुत्ते आए दिन मवेशियों और इंसानों को शिकार बना रहे हैं। नगर निगम हर साल करोड़ों खर्च कर कुत्तों की नसबंदी करता है। उसके बाद भी कुत्तों की जनसंख्या में बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *