Saturday, June 7, 2025
MPPolitics

राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, कहा- पार्टी का आदेश मानना पड़ेगा, मोदी की गारंटी, चंदो दो- धंधा लो  

Digvijay Singh will contest elections from Rajgarh, said- party's orders will have to be followed, Modi's guarantee, donate money- take business, Digvijay Singh, Loksabha Election 2024, Politics, MP Congress
दिग्विजय सिंह ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

भोपाल। कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वे राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ के छापीहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे पास लड़ने वाले कई नेता थे, लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। पूर्व सीएम ने कहा कि अभी घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन बताया गया कि मुझे चुनाव लड़ना है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव दिग्विजय सिंह के बस का नहीं है। आप सबसे अलग-अलग बात करूंगा। सुझाव लूंगा कि कैसे करना-क्या करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब मैं 77 साल का हो चुका हूं। यह चुनाव नौजवानों को लड़ना है। यहां चुनाव आपको लड़ना है।

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। दिग्विजय ने कहा ’70 के दशक में इमरजेंसी कानून के अंतर्गत की गई थी। यह इमरजेंसी तो असंवैधानिक इमरजेंसी है। मोदी की गारंटी है चंदा दो-धंधा लो।’

EVM में गड़बड़ी को लेकर दिग्विजय ने कहा- मशीनों में हेराफेरी करने वालों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं। वो एक दिन पकड़े जाएंगे। हम लोग काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। जिस दिन पकड़े जाएंगे, देशद्रोह में इन्हें फांसी दी जाएगी।

Digvijay Singh will contest elections from Rajgarh, said- party's orders will have to be followed, Modi's guarantee, donate money- take business, Digvijay Singh, Loksabha Election 2024, Politics, MP Congress

केजरीवाल इंडिया अलाइंस में, यही उनका कसूर

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी पर दिग्विजय सिंह ने कहा- इतिहास में पहली बार हुआ है कि दो मौजूदा मुख्यमंत्री गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। हेमंत सोरेन पर दबाव था कि आप भाजपा में आ जाइए, केस खत्म कर देंगे। उन्होंने जेल जाना पसंद किया, यह है ट्राइबल कैरेक्टर। केजरीवाल नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका कसूर यही था कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हैं।

लालच में भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेसी

कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा- यह संगठन की कमजोरी नहीं है। यह भाई और लालच दोनों का मिश्रण है। जिनका सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा कि मेरी उनसे बात हुई है। उनका बेटा चला गया, लेकिन वह नहीं जा रहे।

दिग्विजय सिंह ने कहा- लिस्ट अभी नहीं आई है। मैं तो कार्यकर्ता हूं जो आदेश होगा उसका पालन करूंगा। प्रदेश में और देश में जहां से भी कहेंगे, वहां से चुनाव लड़ लेंगे।

भोजशाला सर्वे में संविधान का पालन हो

दिग्विजय सिंह ने कहा- हर चुनाव में यह लोग हिंदू मुसलमान करते हैं। अभी सर्वे करने की बात सूझी है। देश में नियम और कानून और संविधान का पालन होना चाहिए। पालन करने की जवाबदारी हम सबकी है। संविधान का मतलब होता है कि संविधान में बताए हुए आर्टिकल्स के माध्यम से जो नियम कानून बनाए जाते हैं उसका पालन किया जाए। क्या उसका पालन हो रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *