कर्नाटक से BJP सांसद के संविधान बदलने के बयान पर जबलपुर में प्रदर्शन, पुतला जलाया

जबलपुर। कर्नाटक में भाजपा सांसद अनंत हेगड़े द्वारा संविधान बदलने वाली टिप्पणी का विरोध किया जा रहा है। देशभर में अनंत हेगड़े और भाजपा का विरोध किया जा रहा है। जबलपुर में भी मंगलवार को लोगों ने बाबा साहब अंबेडकर चौक पर भाजपा सांसद के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने उनका पुतला फूंका।
यहां दलित चिंतक, अधिवक्ता और सामजिक संगठन के लोगों ने भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अनंत हेगड़े बताएं कि उन्हें संविधान में क्या खराबी लग रही है, जिसकी वजह से संविधान बदलने के बारे में सोचना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जो संविधान लोगों को न्याय देने की बात करता है।
