Sunday, July 27, 2025
MPNation

GAIL के सीनियर मैनेजर का शव शिप्रा नदी में मिला, सुसाइड नोट में अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप

इंदौर। इंदौर के GAIL (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के सीनियर मैनेजर का शव देवास में शिप्रा नदी में मिला है। SDRF की टीम ने शव निकाला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उनकी कार में मिले पर्स से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सीनियर अफसर से प्रताड़ित करने की बात लिखी है। आशंका है कि अफसर ने नदी में छलांग लगाई है।  

इंदौर के रहने वाले विनोद शर्मा GAIL में सीनियर मैनेजर थे। परिजनों ने बताया कि विनोद सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कार से घर से निकले थे। देर रात तक नहीं पहुंचे, तो तलाश की। उनकी कार शिप्रा नदी के पुल पर मिली। पुलिस को सूचना दी गई। कार में उनके पर्स से सुसाइड नोट मिला, जिसमें कंपनी के अफसर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुल से नदी में छलांग लगाकर सुसाइड करने की आशंका जताई। इसके बाद SDRF और पुलिस ने सर्चिंग शुरू की।

दो दिन की सर्चिंग, कपड़ों से पहचान

Dead body of GAIL senior manager found in Shipra river, suicide note alleges officers of torture, vinod sharma, kalluram news, MP news, indore, today updates
विनोद शर्मा का शव बुधवार को शिप्रा नदी में मिला।

SDRF के प्लांटून कमांडर ने बताया कि 16 अक्टूबर रात 8 बजे औद्योगिक थाना प्रभारी से सूचना मिली थी कि शिप्रा नदी में एक युवक डूब गया है। मैं अपनी टीम के साथ रवाना हुआ। मंगलवार को दिनभर सर्चिंग की, लेकिन शव नहीं मिला। बुधवार सुबह डेढ़ घंटे फिर प्रयास किया। शिप्रा पुल से कुछ ही दूरी पर शव मिला। शिप्रा और देवास पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई।

10 दिन से छुट्‌टी पर थे विनोद

विनोद के चेचेरे भाई अरविंद तिवारी ने बताया कि भाई ने बताया था, ‘डिप्टी मैनेजर मनीष प्रसाद उन्हें ठेकेदारों के बिल बगैर वेरिफाई किए आगे बढ़ाने का दबाव बना रहा थे। विनोद ने पहले वेरिफाई करने की बात कही थी। इसके बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। विनोद सीनियर अधिकारी था। बावजूद उसे छोटे-छोटे स्तर के काम बताए जा रहे थे। बड़े अधिकारी फोन पर भी ठीक से बात नहीं करते थे। इनसे विनोद डिप्रेशन में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *