जबलपुर में तीन मंजिला मकान में मां-बेटी का शव मिला, बेटा 20 दिन से लापता; संपत्ति विवाद सामने आया

जबलपुर (वाजिद खान)। जबलपुर के मिलौनीगंज स्थित तीन मंजिला मकान में मां-बेटी का शव मिला है। मां का शव पलंग पर पड़ा मिला, जबकि बेटी फंदे पर लटकती मिली। बताया जा रहा है कि शव का करीब 10 दिन है। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद सामने आया है। मृतक का नाम श्यामाबाई साहू (70) और शिखा साहू (45) है।
पलंग पर महिला का शव, बेटी फंदे पर मिली
महिला के पड़ोसी दिलीप साहू ने बताया कि शनिवार शाम घर के पास स्थित मकान से बदबू आ रही थी। पड़ोसी गौरव साहू को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने थर्ड फ्लोर पर जाकर देखा, तो कमरा बंद था। इस पर रात करीब 11:30 बजे गौरव साहू ने गोहलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला, तो अंदर श्यामा बाई का शव पलंग पर पड़ा था, जबकि शिखा का शव फंदे पर लटका मिला। अंधेरा होने के कारण पुलिस ने कमरे की सील कर दिया।
Dead bodies of mother and daughter found in a three-storey house in Jabalpur
रविवार सुबह एफएसएल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ गोहलपुर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक शिखा की शादी पुणे में हुई थी। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। दो महीने पहले ही वह मायके आ गई थी। शिखा का बड़ा भाई नितिन भी पिछले 20 दिन से लापता है। परिजन ने गोहलपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

पहले अहमदाबाद गई, फिर जबलपुर आई श्यामा बाई
श्यामा बाई के पति प्रभात साहू वन विभाग से रिटायर हुए थे। 2018 में श्यामा बाई और बेटा नितिन अहमदाबाद स्थित आशाराम बापू के आश्रम में जाकर रहने लगी थी। इसके बाद से प्रभात साहू मकान में अकेले रहते थे। साल 2020 में प्रभात की मौत के बाद ही दोनों अहमदाबाद से जबलपुर आ गए।
प्राॅपर्टी पर रिश्तेदारों की थी नजर
प्रभात साहू वन विभाग में अधिकारी थे। छोटा भाई सुनील साहू का पीछे वाले हिस्से में मकान है। सुनील की मौत के बाद उनका बेटा गौरव साहू रह रहा है। श्यामा बाई ने बड़ी ननद कमलेश को एक फ्लोर रहने के लिए दे दिया था, जिस पर उसने गौरव के साथ मिलकर कब्जा कर लिया था। वहीं, श्यामा बाई की छोटी ननद विमलेश विजय नगर में रहती है। वह भी मकान में हिस्सा मांग रही थी। इसे लेकर कुछ दिन पहले तीनों का विवाद भी हुआ था।
Dead bodies of mother and daughter found in a three-storey house in Jabalpur
नितिन ने मैसेज में लिखा- मुझे परेशान कर रहे हैं
नितिन ने करीब 18 लाख रुपए लोन लेकर ऊपर वाला फ्लोर बनवाया। उसी में अपनी मां के साथ रह रहे थे। 20 दिन पहले घर छोड़ने से पहले नितिन ने रिश्तेदारों को मैसेज भेजा। इसमें चाचा के बेटे और बुआ से परेशान होने का जिक्र किया गया है। नितिन ने लिखा था, ‘मैं बहुत परेशान हूं। अगर मुझे या मेरे परिवार वालों को कुछ हुआ, तो ये सब प्राॅपर्टी के खातिर ही होगा। हालांकि पुलिस ने शिखा के मोबाइल को जब्त कर लिया है।’
श्यामा बाई की देवरानी सविता साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले शिखा ने काॅल कर बताया था कि नितिन भैया घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ है। नितिन ने घर छोड़ने से पहले परिवार के वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज किया था। इसमें संपत्ति को लेकर विवाद की बात कही थी।

परिवार वालों से कर रहे पूछताछ
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्कों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में प्राॅपर्टी को लेकर उनकी ननद और भतीजे से विवाद सामने आया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों की मौत हुए 10 दिन से अधिक का समय बीत गया है।
Dead bodies of mother and daughter found in a three-storey house in Jabalpur